बहराइच: कलराज मिश्र का जुबानी हमला, कहा सपा राज में लूटी गई महिलाओं की इज्जत

मिश्र ने कहा सपा सरकार में महिलाओं की इज्जत लूटी गई और सभी जाति की महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ। यूपी में जनता सपा-बसपा से ऊब चुकी है और सूबे में इस बार भाजपा की ही सरकार बनने जा रही है।

बहराइच। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र श्रावस्ती पहुंचे। मिश्र भिनगा विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी राजा अलक्षेन्द्रकांत सिंह के समर्थन में जनसभा करने गए थे। जनसभा को संबोधित करते हुए मिश्र ने सपा सरकार पर सीधा निशाना साधा। मिश्र ने कहा सपा सरकार में महिलाओं की इज्जत लूटी गई और सभी जाति की महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ। यूपी में जनता सपा-बसपा से ऊब चुकी है और सूबे में इस बार भाजपा की ही सरकार बनने जा रही है।

बहराइच: कलराज मिश्र का जुबानी हमला, कहा सपा राज में लूटी गई महिलाओं की इज्जत
ये भी पढ़ें: अमित शाह ने इलाहाबाद में शुरू किया रोड शो, दिखाया दम

श्रावस्ती जिले की भिनगा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजा अलक्षेन्द्रकांत सिंह के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने सपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए यूपी में जंगल राज होने की बात कही। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में महिलाओं की इज्जत लूटी गई और सभी जाति की महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ। इतना ही नहीं, सपा सरकार पर केंद्र से आया बाढ़ राहत का पूरा पैसा खाने की भी बात कही। वहीं, मिश्र ने कहा कि जनता परिवर्तन चाह रही है और यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी।

उन्होंने अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में काम नहीं कारनामे बोल रहे हैं। सपा के राज में बीटेक पास युवा चपरासी बन रहे हैं। वहीं, अखिलेश पुलिस पर बोलते हुए कहा कि यूपी में 100 नंबर किसी काम की नहीं है क्योंकि 100 डायल वाली पुलिस कभी घटनास्थल पर टाइम से पहुंचती ही नहीं है।

कलराज ने बसपा सुप्रीमो मायावती को भी नहीं छोड़ा और कहा कि मायावती विकास करने की बात कह रही हैं। लेकिन विकास के नाम पर उन्होंने क्या किया, ये जनता जानती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुफ्त में गरीब परिवारों को एलपीजी सिलेंडर दिया। गरीबों को बढ़ाने का काम पीएम मोदी कर रहे हैं। जनता सपा-बसपा के कुशासन से ऊब चुकी है। प्रदेश में अब सरकार भाजपा की बनेगी। ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने BSP को बताया बहनजी संपत्ति पार्टी, इस चुनाव में लगी है फुल फॉर्म बताने की होड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+