अमित शाह ने इलाहाबाद में शुरू किया रोड शो, दिखाया दम

इलाहाबाद में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो, भारी संख्या में लोग रोड शो में मौजूद

इलाहाबाद। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इलाहाबाद में रोड शो शुरु किया, इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या समेत तमाम पार्टी के नेता मौजूद हैं। अमित शाह ने का रोड शो तकरीबन दो बजे शुरु हुआ और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ सड़क पर उमड़ी है। इस दौरान लोग अपने घरों से बाहर शाह को देखने के लिए बाहर आए और उनकी तस्वीरें खींच रहे हैं। जिस भी जगह से यह रोड शो गुजर रहा है हर तरफ भाजपा के झंडे देखने को मिल रहे हैं और लोग रोड शो का स्वागत फूलों से कर रहे हैं।

amit shah

शाह के रोड शो को देखते हुए बड़ी संख्या में सुरक्षा के जवानों को तैनात किया गया है, लेकिन शाह ने इन जवानों को अपने रोड शो से हटने को कह दिया है। अमित शाह का यह रोड शो तकरीबन छह किलोमीटर का होगा जिसमें वह शहर के अहम जगहों से गुजरेंगे, रोड शो अल्लापुर से होते हुए घंटाघर तक जाएगा। इस रास्ते में बैरहना, अलोपीबाग, अल्लापुर से होते हुए घंटा घर पहुंचेगा।

रोड शो के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, भाजपा जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। रोड शो में तकरीबन 40 हजार लोग शामिल हैं। आपको बता दें कि चौथे चरण के मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार शाम पांच बजे थम जाएगा। चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को होना है जिसमें इलाहाबाद, प्रतापढ़ शामिल हैं, जिसमें अकेले इलाहाबद में कुल 12 सीटों पर मतदान होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+