यूपी के इस जिले में 45 दिनों में 70 मौतों से मचा हड़कंप, एक बेड पर हो रहा है तीन बच्चों का इलाज

बहराइच। बहराइच जिला अस्पताल का चिल्ड्रेन वार्ड हाउस फुल है। वार्ड में न तो बेड पर जगह है और न ही जमीन पर। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से भी कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है। इससे इलाज कराने आए तीमारदार व मरीज दोनों बेहाल हैं। 45 दिनों में 70 मौते हो चुकी है। यह आलम तब है जब जिले में दो मंत्री व चार विधायक भाजपा के हैं।

bahraich 70 children died within 45 days

जिला अस्पताल का चिल्ड्रेन वार्ड पिछले एक सप्ताह से हाउसफुल चल रहा है। 40 बेड के वार्ड में लगभग 80 बच्चे भर्ती हैं। वार्ड में जमीन पर भी जगह नहीं बची है। तीमारदार अपने बच्चे का इलाज गोद में लेकर कराने पर विवश हैं। दस बेड के पीआईसीयू वार्ड की हालत और भी खराब हो गई है। एक बेड पर तीन बच्चों का इलाज हो रहा है। हालात इतने खराब हो गए है कि 45 दिनों में 70 मौतें हो चुकी हैं।

दिन- प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। बावजूद इसके जिला प्रशासन अस्पताल का सुध लेने को तैयार नहीं है। यही नहीं जिला अस्पताल शहर की विधायक व प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल के विधानसभा में आता है, सीएमएस डॉ.ओपी पांडेय ने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 50 बेड, 50 गद्दे व 50 ड्रिप स्टैंड और मंगाए गए हैं।

इलाज के लिए और स्वास्थ्य कर्मी बढ़ाए गए हैं। जब इस संबध में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल से बात की गई तो उन्होने बताया कि अस्पताल में संसाधन की कमी की बात सामने आ रही है। जल्द ही इसे दूर कराया जाएगा। मौत के मामले में मंत्री ने बताया कि अभी जागरुकता की कमी है। बच्चे की हालत जब ज्यादा खराब हो जाती है तब परिजन उन्हें इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल लाते हैं। बावजूद इसके अस्पताल प्रशासन उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+