Badaun Murder Case: पहले मांगी चाय, फिर उस्तरे से बच्चों का काटा गला...दर्दनाक मौत की दास्तां, इलाके में तनाव
Badaun Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के बदायूं से मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक सैलून चालक ने पड़ोसी के घर पहुंचकर पहले चाय मांगी। फिर चुपके से बच्चों के करीब पहुंचा और उस्तरा निकाल कर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने उस्तरे से दो मासूम बच्चों का गला काट दिया।
बच्चों की मां जैसे ही चाय लेकर पहुंची, खून से सने अपने बच्चों को देखकर बेहोश हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी सैलून चालक फरार हो गया। पुलिस को आरोपी की लोकेशन की सूचना मिली। आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को मार गिराया। चाय पीने घुसा और मार डाला...

मामला बदायूं के बाबा कॉलोनी इलाके का है। यहां पानी की टंकी के ठेकेदार विनोद कुमार सिंह की पत्नी अपने घर पर ही पार्लर चलाती हैं। पार्लर के सामने ही एक सैलून की दुकान है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मंगलवार को सैलून चालक जल्दी दुकान बंद करके निकल गया। कुछ देर बाद पार्लर वाली के घर चाय पीने पहुंच गया। महिला बच्चों के साथ घर पर अकेले थी।
पड़ोसी होने के नाते आरोपी ने आराम से घर में एंट्री कर ली। महिला चाय बनाने किचन में गई। तभी आरोपी सैलून चालक छत पर खेल रहे बच्चों के पास पहुंचा और जेब से उस्तरा निकाला। देखते ही देखते आरोपी ने 12 साल के आयुष और 8 साल के अहान पर हमला कर दिया। दोनों बच्चों की गर्दन काट दी। वहीं, तीसरे मासूम को घायल करके फरार हो गया।
खून से सने मिले बच्चे
महिला चाय लेकर वापस लौटी तो, छत पर खून से सने बच्चों को देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, घायल एक मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आरोपी मुठभेड़ में ढेर
पुलिस को आरोपी की लोकेशन की जानकारी मिली। आरोपी ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार गिराया। आरोपी की मौत के बाद घटना की वजह रहस्य बनकर रह गई है कि आखिर क्यों उसने पड़ोसियों के बच्चों को हानि पहुंचाया? पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।












Click it and Unblock the Notifications