यूपी: अस्पताल ने HIV पॉजिटिव महिला की डिलीवरी कराने से किया इनकार, बच्चे की मौत
बरेली। यूपी के बदायूं जिले में सरकारी अस्पताल ने एचआईवी पॉजिटिव महिला की डिलीवरी कराने से इनकार कर दिया। अस्पताल की इस बेरुखी पर दर्द के तड़पती महिला डिलीवरी के लिए 50 किलोमीटर चलकर बरेली पहुंची लेकिन तब तक गर्भ में ही बच्चे की मौत हो चुकी थी।

अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि अगर समय रहते महिला को मेडिकल सहायता मिल जाती तो बच्चे की जान बच सकती थी। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
गौर करने वाली बात ये है कि पीड़ित महिला और उसका पति, दोनों शारीरिक रूप से विकलांग हैं। दोनों की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। दोनों दिल्ली आए तो पता चला कि महिला एचआईवी पॉजिटिव है। पीड़िता के पति ने कहा, 'हम राजधानी के अस्पतालों में महंगा इलाज कराने की स्थिति में नहीं थे इसलिए गांव लौट गए।'
अस्पताल ने मांगे पैसे, रात में किया इनकार
महिला के पति ने बताया कि रविवार दोपहर उसे लेबर पेन शुरू हुआ। तत्काल उसे बदायूं स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल ने डिलीवरी कराने से मना कर दिया, क्योंकि वह एचआईवी पॉजिटिव थी। उन्होंने काफी मिन्नतें कीं तो हॉस्पिटल स्टाफ ने अपनी सुरक्षा के लिए ग्लब्स खरीदने के नाम पर 2000 रुपये मांगे और साथ ही ब्लड लाने के लिए भी कहा।
पीड़ित पति ने कहा, 'हम वहां दिनभर रहे। रात में जब उसकी तबियत ज्यादा खराब हुई तो स्टाफ ने हमें बरेली जाने की सलाह दी।'












Click it and Unblock the Notifications