VIDEO: बाबरी मस्जिद की बरसी पर मेरठ छावनी में तब्दील, फरसा-तलवार लेकर निकले लोग
भारी पुलिस बल के साथ-साथ आरएएफ, आरआरएफ, पीएसी को क्षेत्र में तैनात किया गया है। इस मौके पर एआईएमआई(एम) के कार्यकर्ताओं के द्वारा इस घटना का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया गया।
मेरठ। अयोध्या विवादित ढांचे के ध्वस्तीकरण की बरसी के मौके पर आज मेरठ छावनी में तब्दील हो गया। खासकर मेरठ कलेक्ट्रेट के एक तरफ मुस्लिम संप्रदाय के लोग इस मौके पर विरोध जताते हुए नजर आए तो दूसरी तरफ हिंदू वादी संगठन इसे विजय दिवस के रूप में मनाते हुए नजर आए। इस दौरान शिव सेना की महिला समर्थक बकायदा हाथों में फरसा, तलवार लेकर कानून का मखौल उड़ाते हुए नजर आए।
विवादित ढांचा ध्वस्तीकरण की बरसी के मौके पर आज पुलिस प्रशासन की तरफ से खास सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। भारी पुलिस बल के साथ-साथ आरएएफ, आरआरएफ, पीएसी को क्षेत्र में तैनात किया गया है। इस मौके पर एआईएमआई(एम) के कार्यकर्ताओं के द्वारा इस घटना का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया गया।

दूसरी तरफ इस मौके पर हिंदू वादी संगठन हर जगह भगवा लहराते हुए नजर आए। बकायदा शिवसेना के कार्यकर्ता कई बार पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के रोकने के बावजूद सीधे कलेक्ट्रेट में पहुंच गए और अधिकारियों को अपना ज्ञापन दिया। अहम् बात ये रही की इस दौरान कुछ कार्यकर्ता हाथों में तलवार फरसे लिए हुए नजर आए लेकिन किसी ने भी उन्हें रोकने की हिम्मत तक नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications