बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के अध्यक्ष जफरयाब जिलानी का निधन
Zafaryab Jilani, उत्तर प्रदेश के पूर्व अपर महाधिवक्ता और बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक जफरयाब जिलानी का निधन हो गया।

बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के अध्यक्ष और सीनियर एडवोकेट जफरयाब जिलानी का बुधवार को निधन हो गया। 2 साल पहले ब्रेन हेमरेज होने की वजह से जिलानी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। बुधवार दोपहर उनका लखनऊ में निधन हो गया।
दरअसल मई 2021 में ब्रेन हेमरेज होने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थिति गंभीर होने के चलते उन्हें आइसीयू में भी भर्ती कराना पड़ा था। ब्रेन हेमरेज के चलते उनके ब्रेन के अगले हिस्से में खून का थक्का जमा हुआ था, जिसकी सफल सर्जरी करके उसे हटाया गया।
ऑपरेशन के बाद वे कुछ समय तक स्वास्थ्य भी रहे, लेकिन इसके बाद भी उन्हें छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ बनी रहीं। लम्बें समय से बीमार चल रहे जिलानी ने बुधवार की दोपहर यहां लालबाग स्थित निशात हास्पिटल में अंतिम सांस ली।
जफरयाब जिलानी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव थे। वह बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। जिलानी ने बाबरी मस्जिद के पक्ष में लोअर कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक लम्बी कानूनी लड़ाई लड़ी थी।
सपा सरकार ने उन्हें प्रदेश का अपर महाधिवक्ता नियुक्त किया था। साथ ही उत्तर प्रदेश के एडवोकेट जनरल के तौर पर भी काम किया था। जिलानी आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता भी रहे। जिलानी के बेटे नजफ ने बताया कि लखनऊ के ऐशबाग कब्रिस्तान में रात 9 बजे उनके पिता को सुपुर्दे खाक किया जाएगा। इससे पहले लखनऊ के नदवा में रात करीब 8:45 नमाज अदा की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications