सीतापुर में बाबा साहेब की मूर्ति को तोड़ा गया, पुलिस ने कराया ठीक

सीतापुर। महापुरुषों की मूर्ति को तोड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में बाबा साहेब भीमराव की मूर्ति को तोड़ने का मामला सामने आया है। उत्तर प्र्देश के सीतापुर में किसी ने बाबा साहेब की मूर्ति को तोड़ दिया था, जिसे बाद में सही कराया गया। यह घटना सीतापुर के अकोइया की है। पुलिस ने घटना के बाद फिर से बाबा साहेब की मूर्ति को सही करा दिया है। इससे पहले भी यूपी सहित देश के कई शहरों में बाबा साहेब सहित तमाम महापुरुषों की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।

baba saheb

इससे पहले बदायूं में बाबा साहेब की मूर्ति को भगवा रंग में रंगने का मामला सामने आया था। दरअसल कुछ दिन पहले अज्ञात लोगों ने डॉ. अंबेडकर की इस प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। मूर्ति तोड़े जाने की घटना पर हंगामा होने पर प्रशासन ने इस मूर्ति को ठीक तो कराया लेकिन उसे भगवा रंग से रंग दिया।हालांकि बसपा नेता ने बाद में इस मूर्ति को फिर से नीले रंग में रंगवा दिया था।

बसपा के स्थानीय नेता हिमेंद्र गौतम ने मूर्ति को फिर से नीले रंग से रंगवा दिया। मूर्ति को नीले रंग से रंगे जाने की खबर फैलते ही आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। पत्रकारों ने जब बसपा नेता से पूछा कि उन्होंने मूर्ति को नीले रंग से क्यों रंगा तो वो बिना कोई जवाब दिए, वहां से निकल लिए।इससे पहले भी सरकारी इमारतों, पुलिस थानों और यूपी राज्य हज कमेटी की इमारत को भगवा रंग से रंगे जाने की खबरों पर भी काफी विवाद हुआ था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+