Azamgarh News: थप्पड़बाज दारोगा! बाइक सवार को बीच सड़क जड़े तमाचे, ABVP कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना-VIDEO

Azamgarh News: आजमगढ़ में सिधारी थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी का युवक को पीटते हुए एक वीडियो सामने आया है। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि युवक को घेरकर खाकी अपनी दादागिरी दिखा रही है।

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में थप्पड़बाज थाना प्रभारी का एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि मिशन अस्पताल के बाहर एक युवक की बाइक खड़ी थी। तभी पुलिस कर्मियों ने बाइक हटाने को लेकर युवक को थप्पड़ मार दिया। कोई कुछ समझ पाता, तब तक पुलिसकर्मियों ने युवक को घेर लिया और थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए।

मामला सिधारी थाना क्षेत्र के हरबंशपुर का है। यहां के थाना प्रभारी विकास चंद्र पाण्डेय पर पिटाई का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि युवक की मां मिशन अस्पताल में भर्ती है। युवक अपनी मां को एडमिट कराकर बाइक के पास पहुंचा। उतने में पुलिसकर्मी भी पहुंच गए और बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते पुलिस ने पीट दिया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना...

Azamgarh News

बाइक सवार युवक वांश सिंह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP)सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस युवक को थाने लेकर पहुंची। उतने में एबीवीपी सदस्य की पुलिस द्वारा पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कार्यकर्ताओं ने थाने को घेर लिया। थाना प्रभारी पर एक्शन की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। हालांकि, मामले को बाद में काबू में कर लिया गया।

क्या कहती है पुलिस?
वहीं, मामले में एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल के मुताबिक, वायरल वीडियो संज्ञान में ले लिया गया है। उसकी जांच की जा रही है। यदि कोई पुलिसकर्मी अभद्रता करता पाया गया तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+