आजमगढ़: 'रखो प्लेट, शर्म नहीं आती है...', खाना खा रहे पुलिसकर्मी पर भड़का IPS, तो यूजर्स बोले- घटिया हरकत
IPS viral video, सोशल मीडिया इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुलिस अधिकारी अपने ही एक पुलिसकर्मी पर खाना खाने के चलते भड़कता नजर आ रहा है। वीडियो यूपी के आजमगढ़ जिले का बताया जा रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आईपीएस अधिकारी अपने एक पुलिस कर्मी पर इस बात पर भड़क गया कि, वह ड्यूटी छोड़कर खाना खाने लगा। आईपीएस के इस बर्ताव की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वीडियो में दिख रहे पुलिस अधिकारी का नाम आईपीएस शुभम अग्रवाल है। वह इस समय एसीपी के पद पर आजमगढ़ में तैनात है। वायरल वीडियो किसी एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। जिसमें शुभम अग्रवाल की अपनी टीम के साथ ड्यूटी लगी थी।
इसी दौरान उनकी टीम का कोई पुलिसकर्मी कार्यक्रम में खाने का इंतजाम देख, वहां खाने लगा। जिसके देखकर आईपीएस अधिकारी को गुस्सा आ गया। घटना के वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि , शुभम अग्रवाल पुलिसकर्मी से कहते हैं कि, यहां तुम्हें खाना खाने के लिए बुलाया है। यहां रखो प्लेट, शर्म नहीं आती है...यहां ड्यूटी पर आए हैं।
इसके बाद पुलिस अधिकारी पुलिसकर्मी से फिर प्लेट रखने के लिए कहते हैं। जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मी उन्हें प्लेट डस्टबिन में रखने के लिए भेज देते हैं। इसके बाद शुभम अग्रवाल पुलिसकर्मी से फिर यह कहते हैं, कि खाना वहीं रख दो, थोड़ी देर बात खा लेना। जिसके बाद पुलिसकर्मी अपनी प्लेट रखकर पानी पीने चला जाता है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, वह पुलिसकर्मी की ड्यूटी किसी कार्यक्रम में लगी था, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को ना देखकर एएसपी शुभम अग्रवाल भड़क गए। हालांकि सोशल मीडिया पर आईपीएस शुभम अग्रवाल की आलोचना हो रही है। बता दें कि, शुभम अग्रवाल 2021 बैच के आईपीएस हैं। वह इस समय आजमगढ़ में एएसपी के पद पर तैनात हैं। वह भोपाल मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।
#जनपद #आजमगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान जब एक सिपाही खाना खाने लगा तभी एसपी ग्रामीण पहुंचे और हाथ में प्लेट लिए सिपाही को खाना छोड़कर ड्यूटी पर जाने को कहा #वीडियो #सोशल #मिडिया पर हुआ #वायरल। #ViralVideos pic.twitter.com/D1b5AlIiqg
— SHABAAZ SHAIKH (@Salahuddin_307) February 13, 2024
सोशल मीडिया पर एक यूजर्स ने लिखा कि, पहले गलती सिपाही की ही थी अगर बहुत भूख लगी थी तो सीनियर को बताकर खाना प्रारंभ करना चाहिए था। फिर भी एसपी ग्रामीण का बदतमीज़ी से बोलना कि प्लेट रखो व खाना छोड़कर ड्यूटी करो बेहद ग़लत है।
वहीं एक अन्य एक्स यूजर्स ने लिखा कि, बहुत ही घटिया हरकत है, बुजुर्ग सिपाही था, क्या दिक्कत थी जो खा लेता तो.. क्या पता दवाई खानी हो इसके लिए खा रहे हो खाना... अधिकारी बनकर कहां का घमंड आ जाता है।












Click it and Unblock the Notifications