रामपुर छेड़छाड़ मामला: आजम खान की लड़कियों को सलाह, कहा-घरों में रहें महिलाएं

रामपुर छेड़कानी वीडियो सामने आने के बाद आजम खान ने कहा-घरों में रहे महिलाएं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में 14 लड़के 2 लड़कियों के साथ छेड़खानी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा सरकार के खिलाफ विरोधियों को मुद्दा मिल गया है। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आजम खान ने न केवल उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला बल्कि प्रदेश की लड़कियों को सलाह दे डाला।

 Azam Khan on Rampur molestation: Women should stay away from places where they may be targeted

आजम खान ने विवादित बयान देते हुए कहा कि यूपी में भाजपा सरकार आने के बाद यहां रेप और हत्याओं के मामले बढ़े हैं। उन्होंने लड़िकयों को सलाह दी कि वो उन जगहों पर नहीं जाएं जहां बेशर्मी का नंगा नाच हो रहा हो। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वो बुलंदशहर हादसे के बाद हर शख्स को ये कोशिश करनी चाहिए कि अपने घरों की महिलाओं को घर में रखें।

गौरतलब है कि रामपुर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें 14 लोग दो महिलाओं को छेड़ रहे हैं। वीडियो तांडा पुलिस स्टेशन के करीबी गांव का है। इस वीडियो आरोपियों ने ही अपने मोबाइल से बनाया और इसे सोशल साइट्स पर पोस्ट कर दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और मामले के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+