'आजम खान ने मुझे दुनिया दिखाई', कौन हैं एकता कौशिक? क्या है उनका सपा नेता से रिश्ता?

Who is Ekta Kaushik?: बीते दिनों सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके करीबियों के घर पर आयकर विभाग ने छापा डाला, जिसमें एकता कौशिक का भी नाम शामिल हैं। गाजियाबाद के राजनगर सेक्टर-9 के एक आलीशान घर की मालकिन एकता के यहां आयकर विभाग ने लगातार चार दिन छापेमारी की और उनसे करीब 100 सवाल पूछे, बता दें कि कौशिक के ससुराल और मायके दोनों जगह छापेमारी हुई है।

Azam Khan

बीते बुधवार से शनिवार रात तक चली छापेमारी में आयकर विभाग एकता कौशिक के घर से नगदी, दस्तावेज और लॉकर की चाबी बरामद हुई है। इस छापेमारी की वजह से सोशल मीडिया पर एकता कौशिक काफी चर्चित हो गई हैं कि आखिर एकता के घर पर छापेमारी क्यों हुई और उनका आजम खान से क्या रिश्ता है?

अदीब खान की कॉलेजमेट हैं एकता कौशिक

दरअसल एकता कौशिक, सपा नेता आजम खान के छोटे बेटे अदीब खान के साथ पढ़ी हुई हैं। एकता जिस कॉलेज में ज्वैलरी डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थीं उसी कॉलेज में अदीब ने मॉडलिंग का कोर्स ज्वाइन किया था। दोनों की दोस्ती हुई तो घर आना-जाना शुरू हो गया। उनकी पहली मुलाकात आजम खान से साल 2017 में आजम के घर पर ही हुई थी।

आजम खान से जेल में भी मिलने जाती थीं एकता

आजम खान उन्हें अपनी बेटी बुलाते हैं। इससे पहले एकता तब सुर्खियों में आई थीं, जब उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वो आजम खान के अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव संग नजर आ रही थीं। जब आजम जेल में थे तो एकता उनसे मिलने जेल भी गई थीं। कहा जा रहा है कि आजम खान की जमानत में भी एकता का ही हाथ है।

आजम खान की पत्नी की अस्पताल में की थी सेवा

तो वहीं जब आजम खान की पत्नी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में एडमिट थीं तब एकता ने अस्पताल में रहकर उनकी सेवा की थी।

अगर मेरी चार बेटियां होतीं तो भी...

जिसके बाद आजम खान ने कहा था कि 'अगर मेरी चार बेटियां होतीं तो भी इतनी सेवा नहीं कर पातीं, जितनी एकता ने की है।' एकता के पिता सुरेंद्र कौशिक जीडिए से ही रिटायर हुए हैं और आजम खान के काफी क्लोज रहे हैं। वो मूलरूप से रजापुर गांव के ही रहने वाले हैं। आजम थान एकता को अपनी 'मुंहबोली बेटी' भी कहते हैं।

एकता जौहर ट्रस्ट से भी जुड़ी हुई हैं

एकता जौहर ट्रस्ट से भी जुड़ी हुई हैं, उनके पति एक बिल्डर हैं तो वहीं उनके ससुर परितोष शर्मा है,जो कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के पूर्व अभियंता रह चुके हैं लेकिन 2009 में उन्होंने वीआरएस लेकर रियल स्टेट का काम करना शुरू कर दिया था।

'आपने मुझे दुनिया दिखाया'

फादर्स डे पर एकता कौशिक ने आजम खान के लिए फेसबुक पर लिखा था कि 'आपने मुझे दुनिया दिखाया'।

'हम समाजवादी हैं और लड़ते रहेंगे'

फिलहाल छापेमारी के बाद एकता ने ट्वीट कर कहा है कि 'हम समाजवादी हैं और लड़ते रहेंगे। उनका जौहर अली विश्वविद्यालय से कोई लेना देना नहीं है और ना ही वो वो आजम खान के किसी भी फाइनेंशियल ट्रस्ट से जुड़ी हुई हैं।'

आईटी रेड के पीछे कारण

आईटी रेड के पीछे तीन लग्जरी गाड़ियां हैं जो कि एक महीने के अंदर एकता ने खरीदी हैं, जिस पर एकता ने कहा कि हमें जरूरत थी इसलिए गाड़ियां खरीदी वो भी पूरी तरह से सत्यता के आधार पर, तीनों ही सेकंड हैंड कार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+