आजम ने अमर सिंह की तुलना कूड़ा-करकट से की
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अपने जन्मदिन के मौके पर पूर्व सपा नेता अमर सिंह को अपने बगल में जगह दी। लेकिन इस बात से कैबिनेट मंत्री आजम खां कुछ ज्यादा ही खफा हो गये और वो कह डाला जिसकी अमर सिंह को भी उम्मीद नहीं थी।

आजम खां ने अमर सिंह की तुलना कूड़े से कर डाली है। आजम खां ने अमर सिंह के मुलायम सिंह के जन्मदिन में शामिल होने पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि तूफान के साथ कूड़ा करकट भी चला आता है।
खां ने अमर सिंह पर पूछे गये एक सवाल पर बोलते हुए कहा कि बहुत सा कूड़ा करकट तूफान के साथ आता है। ऐसे में उसे ज्यादा महत्व देने की जरूरत नहीं है।
वहीं मुलायम सिंह के जन्मदिन के कार्यक्रम आजम खां के नदारद रहने पर जब अमर सिंह से सवाल पूछा गया तो उन्होने कहा कि किसने कहा कि आजम खां नहीं आये। किसने कहा कि वह नहीं आये थे वह आये थे और मुख्यमंत्री के साथ गये यहां से।
अमर सिंह ने कहा कि आजम मेरे मित्र हैं और मैं उनके खिलाफ कुछ नहीं कहुंगा। आपको बता दें कि जिस तरह से अमर सिंह के मुलायम सिंह को केक खिलाने की फोटो मीडिया में आयी उसके बाद एक बार फिर से अटकलें लगायी जा रही हैं कि अमर सिंह की सपा में फिर से वापसी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications