कालाधन सफेद करने का शक, अयोध्या के मंदिरों को आयकर का नोटिस

अयोध्या के सभी बड़े मंदिरों को नोटिस भेज आयकर विभाग ने मांगी 8 नवंबर तक की बैलेंसशीट।

उत्तर प्रदेश। आयकर विभाग ने अयोध्या के बड़े मंदिरों और धार्मिक ट्रस्टों को अपनी बैलेंसशीट जमा कराने को कहा है। विभाग ने 8 नवंबर तक की बैलेंसशीट की मांग मंदिरो से की है।

income

8 नवंबर को पीएम मोदी की अचानक 500 और 1000 के नोटों पर पाबंदी की घोषणा के बाद लागातर ये खबरें आ रही हैं कि मंदिरों और धार्मिक ट्रस्टों में बड़ी रकम दान कर कुछ लोग अपने कालेधन को सफेद में बदल रहे हैं।

आयकर विभाग के कमिश्नर विजय कुमार का कहना है कि हमने सभी धार्मिक ट्रस्टों को नोटिस भेजा है। जिन ट्रस्टों के खाते में गड़बड़ी पाई जाएगी उन पर हम कार्रवाई करेंगे।

अयोध्या के कई धार्मिक ट्रस्टों के वकील अनुज सिंघल ने इस बारे में कहा है कि हम लोग नोटिस मिलने के बाद इस पर विचार करेंगे कि आगे क्या कदम उठाने हैं।

पटेश्वरी देवी मंदिर धार्मिक ट्रस्ट के मैनेजर अभिजीत सिंह ने कहा कि हम भला इससे क्यों परेशान होंगे, हम ईमानदारी से समय पर अपना आयकर रिटर्न भरते हैं, ऐसे में हमें किसी भी नोटिस से कोई परेशानी नहीं है।

मंदिरों की अपील, दान में ना दें 500-1000 के नोट

मंदिरों ने अपनी बैलेंशसीट में किसी तरह की अनियमितता ना हो इसके लिए भक्तों से 500 और 1000 के नोट दानपेटियों में ना डालने की अपील की है।

मनकामेश्वर मंदिर के महंत देव्या गिरि ने कहा कि मंदिरों के खातों का नियमित ऑडिट होता है लेकिन विमुद्रीकरण की वजह से एक बार फिर बहीखातों का ऑडिट किया जा रहा है।

8 नवंबर को नोटबंदी के ऐलान के बाद सोना की खरीद और मंदिरों नमें दान के जरिए पुराने नोटों को ठिकाने लगाने की खबर देशभर से हैं। इस पर आयकर विभाग भी काफी सक्रियता से नजरें जमाए है।

पीएम मोदी ने 8 नवंबर को राष्ट्र के नाम संबोधन में 500 और 1000 के नोटों पर पाबंदी की घोषणा की थी। पीएम ने इसे कालेधन पर प्रहार कहा था। इसके बाद से देशभर में बड़े कैश को नए से बदलने के लिए कुछ लोगों के तिकड़म भिड़ाने के कई मामले सामने आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+