Ram Mandir Update: आ गई शुभ घड़ी! अयोध्या में कब स्थापित होगी भगवान राम की प्रतिमा, जान लीजिए

Ram Mandir Opening Date: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र कोषाध्यक्ष ने कहा राम मंदिर का काम 70% पूरा हो चुका है। जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह तक भगवान राम की मूर्ति की स्थापना की जाएगी।

ram mandir opening date

ram mandir opening date: पिछले काफी समय से उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य चालू है। लोगों के मन में काफी समय से जिज्ञासा थी कि आखिर मंदिर का निर्माण कार्य कब पूरा होगा और वो कब भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकेंगे। तो वहीं, वह शुभ घड़ी आ गई है, जब अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा विराजमान होगी। जी हां...भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। आइए आपको बताते हैं राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति कब लगेगी...।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज महाराष्ट्र के ठाणे पहुंचे। यहां उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा,

राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है अब तक 70% काम पूरा हो चुका है। जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह तक, भगवान राम की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। उसी दिन से भक्तों के लिए दर्शन और पूजा करने की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम की मूर्ति को उसके मूल स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों स्थापित किया जाएगा। दरअसल, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने इस बात की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि, 'मंदिर निर्माण और 2024 के आम चुनाव आपस में नहीं जुड़े हैं।'

Recommended Video

      अयोध्या: लापता नाबालिग का नहीं लगा सुराग परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

      उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम सिर्फ अपना काम कर रहे हैं। कहा कि रामलला की मूर्ति को एक मंदिर में स्थापित करने से पहले लंबे समय तक एक कपड़े के पंडाल में रखा गया था। लेकिन, अब भगवान को उनके मूल स्थान पर स्थानांतरित करने का समय आ गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मूर्ति को उसके मूल स्थान पर स्थानांतरित करने के बाद भी मंदिर का काम जारी रहेगा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए लोग दिल खोलकर दान दे रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+