Ayodhya Ram mandir Flag Hoisting: राम मंदिर के शिखर पर PM मोदी ने फहराया धर्म ध्वज, भावुक हुए रामभक्त
Ayodhya Ram mandir Flag Hoisting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज फहराया, ये मंदिर के निर्माणकार्य के पूरा होने का प्रतीक है। आपको बता दें कि मंदिर का शिखर 161 फीट ऊंचा है और इसके ऊपर 30 फीट लंबे ध्वजदंड पर केसरिया ध्वज आज अभिजित मुहूर्त में फहराया गया है। इस पल का इंतजार लोगों को 500 सालों से था इसलिए जब ये धर्मध्वज फहराया तो रामभक्त भावुक नजर आए।

बताते चलें कि यह ध्वज इलेक्ट्रिक सिस्टम से लैस है, जिसे कि पीएम मोदी ने बटन दबाकर आरोहित किया। ध्वज पर कोविदार वृक्ष, सूर्यवंश का प्रतीक और 'ॐ' का चिन्ह अंकित है। आपको बता दें कि यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं था, बल्कि सनातन परंपरा, राष्ट्र गर्व और भगवान श्रीराम के प्रति भक्तिभाव का दिव्य प्रतीक भी है।।

ध्वजारोहण का महत्व (Ayodhya Ram mandir Flag Hoisting)
ध्वज को हिंदू धर्म में विजय, ऊर्जा और दिव्यता का प्रतीक माना गया है। धर्म' और 'सत्य' के संदेशों से प्रेरित ये ध्वज अयोध्या की पवित्रता को प्रदर्शित करता है। मंदिर में ध्वजारोहण से धर्म की विजय और अधर्म के नाश का संदेश देता है। यह अनुष्ठान मंदिर परिसर में शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।

ध्वजारोहण की प्रक्रिया (Ayodhya Ram mandir Flag Hoisting)
- ध्वजारोहण की प्रक्रिया अत्यंत विधिवत और वैदिक रीति से सम्पन्न होती है।
- ध्वज को सबसे पहले गंगाजल से शुद्ध किया जाता है।
- केसरिया या भगवा रंग का ध्वज चुना जाता है, जिस पर श्रीराम या 'ॐ' का चिह्न हो सकता है।
- ध्वज पर चंदन, अक्षत, पुष्प और रोली से पूजा की जाती है।

ध्वजारोहण का आध्यात्मिक फल (Ayodhya Ram mandir Flag Hoisting)
- मानसिक शांति और सकारात्मक विचार विकसित होते हैं।
- भगवान राम की कृपा से जीवन में विजय और सफलता प्राप्त होती है।
- पारिवारिक और सामाजिक जीवन में समरसता और सद्भाव बढ़ता है।
-
Uttar Pradesh Silver Rate: रामनवमी पर Ayodhya में जबरदस्त लुढ़की चांदी? UP के इन 9 शहरों में ₹10,000 की गिरावट -
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
Noida Metro Case: नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर कूदी युवती कौन है? क्यों उठाया खौफनाक कदम? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला?












Click it and Unblock the Notifications