'..तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा', सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने जानिए क्यों कहा ऐसा?
Awadhesh Prasad Ayodhya: अवधेश प्रसाद के सांसद बनने के बाद अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और सत्तारूढ़ बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है। इस बीच सपा सांसद अवधेश प्रसाद का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बड़ा दावा किया है।
दरअसल, अवधेश प्रसाद ने दावा किया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 50 सीट भी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव में हमें जीतने से कोई नहीं रोक सकता।

खबर के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना, लेकिन मिल्कीपुर सीट सबसे ज्यादा चर्चाओं में है। क्योंकि, इस सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा था। मिल्कीपुर सीट को संसद पहुंचे सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, सपा मिल्कीपुर उपचुनाव हर हाल में जीतेगी।
इतना ही नहीं, उन्होंने दावा करते हुए कहा, 'चाहे कोई भी आ जाए, दुनिया की कोई ताकत लगा दें...मिल्कीपुर चुनाव में कुछ भी नहीं कर पाएंगे।' इनके पास पुलिस है, सरकार है, पॉवर है...ये उसका नंगा नाच करेंगे। सरकारी धन का, सरकारी धन का..मशीनरी का खुल्लम खुल्ला इस्तेमाल करेंगे।
लेकिन, इतिहास इस बात का गवाह है जब सरकार और जनता में लड़ाई हुई है तो सरकार हारी है और जनता जीती है। अवधेश प्रसाद के मुताबिक, मिल्कीपुर में हमें जीतने से कोई नहीं रोक सकता। इतना ही नहीं, 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और 50 सीट भी BJP की नहीं आएगी।
अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं राजनीति छोड दूंगा। मैं कोई साधारण बात नहीं बोल रहा हूं। समाजवादी पार्टी का PDA फॉर्मूला जबरदस्त है।












Click it and Unblock the Notifications