Ayodhya ka Mausam: धूप या कोहरा? जानिए अयोध्या में क्या है मौसम का हाल?

Ayodhya mai aaj ka Mausam: आज वो शुभ घड़ी आ ही गई है, जिसका इंतजार पूरा भारत 500 सालों से कर रहा था। आज श्रीरामलला की अयोध्यानगरी में प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। कड़कड़ाती ठंड में भी भक्तों का उत्साह देखने लायक है और शायद इसी वजह से मौसम भी आज नरम हो गया है।

 Ayodhya ka Mausam

आपको जानकर हैरत होगी को पिछले कई दिनों से घने कोहरे की मार सह रही अयोध्या में आज सुबह थोड़ी जल्दी हुई है और सुबह 6 बजे के बाद से धुंध एकदम से गायब हो गई है।

1200 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई

सुबह 6 बजे 1200 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई, मौसम का परिवर्तन देकर भक्तगण और ज्यादा प्रसन्न हो गए हैं, उनका कहना है कि मौसम भी श्रीराम के स्वागत के लिए तैयार हो गया है।

यहां पर न्यूनतम तापमान 7 डिग्री

भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज यहां पर न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और उम्मीद जताई जा रही है दिन में धूप पूरी तरह से बनी रहेगी।

आपको बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने स्पेशली अयोध्या के लिए अपना एक वेदरपेज लॉन्च किया है। जो कि 24 जनवरी तक अयोध्या के मौसम का हाल बताएगा। इस पेज पर आपको वेदर फोरकास्ट, वर्षा, आर्द्रता की जानकारी दी गई है और ये 5 भाषाओं ( हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, चीनी, फ्रेंच और स्पेनिश) में लॉन्च किया गया है और इसमें सनराइस और सनसेट का भी टाइम बताया गया है।

उत्तर भारत इस वक्त सर्दी की मार सह रहा

मालूम हो कि पूरा उत्तर भारत इस वक्त सर्दी की मार सह रहा है। आज भी दिल्ली में पारा काफी लुढ़का हुआ है तो वहीं यूपी और आस-पास के राज्य में भीषण ठंड पड़ रही है।

शीतलहर ने जीना मुहाल किया हुआ है

कोहरे के कारण ट्रेनें और फ्लाइट कैंसिल हो रही हैं तो वहीं शीतलहर ने जीना मुहाल किया हुआ है। हर कोई ये ही चाह रहा है कि जल्द से जल्द मौसम सही हो। फिलहाल मौसम विभाग ने इस हफ्ते भी सर्दी और कोहरे की आशंका को व्यक्त किया हुआ है।

आज भी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी के कई शहरों, एमपी, बिहार में कोल्ड डे अलर्ट जारी किया है तो वहीं उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी हो सकती है। जबकि दक्षिण भारत में मौसम शुष्क रहेगा और कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में धूप खिलेगी और हल्की हवाएं चलेंगी जबकि पूर्वोत्तर में भी हल्की बरसात हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+