Ayodhya Fire: अयोध्या में यज्ञशाला बनी आग का गोला, राम मंदिर से कुछ ही दूर धू-धू कर जला पंडाल, VIDEO वायरल
Ayodhya Fire: अयोध्या में एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां राजघाट स्थित बाटी बाबा आश्रम के पास चल रही महालक्ष्मी नारायण यज्ञशाला में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना उस वक्त हुई जब नौ दिवसीय महायज्ञ का समापन हो चुका था और यज्ञ स्थल लगभग खाली हो चुका था।
आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में करीब एक एकड़ में फैला पूरा पंडाल धू-धू कर जलने लगा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राम मंदिर से महज 800 मीटर दूर हादसा
जिस स्थान पर यह आग लगी, वह राम मंदिर से करीब 800 मीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में आग की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे के समय वहां कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था, जिससे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।
राम मंदिर से महज 800 मीटर दूर हादसा
जिस स्थान पर यह आग लगी, वह राम मंदिर से करीब 800 मीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में आग की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे के समय वहां कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था, जिससे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।
आग लगने की वजह अभी साफ नहीं
आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि आग के कारणों की जांच के लिए टेक्निकल टीम लगाई जाएगी, ताकि सटीक वजह सामने आ सके।
दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू
मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह के मुताबिक, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। करीब 10 दमकल गाड़ियों ने लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भयानक थी कि पूरे पंडाल और उससे जुड़े सामान को भारी नुकसान हुआ है, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा, "सबसे राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।"












Click it and Unblock the Notifications