Ayodhya News: सात समंदर पार रहकर भी पूरी होगी 'रामनगरी' में दीप प्रज्वलित करने की अभिलाषा, करें यह काम
Ayodhya News Uttar Pradesh: अगर आप की भागवान राम में आस्था है और अयोध्या नगरी से सात समंदर पार होने के बाद भी यहां दीप प्रज्वलित करना चाहते हैं तो आप की यह अभिलाषा भी पूरी होगी। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने देश से बाहर व अयोध्या से काफी दूर रह रहे लोगों के लिए खास योजना बनाई है। इसके तहत दूर रहकर भी भक्त रामनगरी में दीप प्रज्वलित कर सकेंगे।
होली अयोध्या एप का करें इस्तेमाल
अयोध्या विकास प्राधिकरण होली अयोध्या एप पर एक लिंक विकसित कर रहा है। इसकी मदद से कोई भी व्यक्ति कही से ऑनलाइन दिया बुक कर सकता है।जिसको प्रज्वलित कराने का दायित्व अयोध्या विकास प्राधिकरण का होगा। प्रज्वलित हो चुके दीप को प्रसाद,सरयू और जल एंव रामनामी गमछा के साथ प्रमाण के तौर पर पंजीकृत श्रद्धालु को डिजिटल अथवा पंजीकृत डाक से भेजा जाएगा। प्राधिकरण से अनुबंधित संस्था शापक्लूज इसका लिंक तैयार कर रही है। जिसे मंगलवार तक एप पर अपडेट कर दिया जाएगा।

प्राधिकरण के सलाहकार राकेश सिंह ने बताया कि कमिश्नर गौरव दयाल व उपाध्यक्ष विशाल सिंह के मार्ग दर्शन में यह व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। ताकि दीपोत्सव व लोकोत्सव के रूप में प्रतिष्ठित किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications