यूपी: सवर्णों के बीच रह रहे दलित परिवार पर हमला, न्याय न मिलने पर धर्म परिवर्तन की दी धमकी

बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बिसंड़ा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव के एक दलित परिवार ने लगातार किए जा रहे सवर्णों के एक समूह के उत्पीड़न से परेशान होकर शुक्रवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष पेश होकर हिन्दू धर्म त्याग कर अन्य धर्म अपनाने की धमकी दी है। गुरुवार को इस परिवार के घर में घुस कर सवर्णों के एक समूह ने हमला कर चार महिलाओं को घायल कर दिया था।

Attack on dalit family, threatened to change religion in Banda

दलित परिवार के मुखिया संतोष कोरी (दिव्यांग) ने शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर आरोप लगाया कि उसका घर छीनने की नीयत से पड़ोस का एक सवर्ण परिवार का समूह छठी बार उसके परिवार की महिलाओं पर उस समय हमला बोल दिया था, जब घर में कोई पुरुष नहीं था। पुलिस चौकी ओरन के उपनिरीक्षक ने आरोपियों की मदद करते हुए उनकी प्रथम सूचना रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है।

दोनों अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में उसने कहा कि इसके पूर्व इस सवर्ण परिवार ने उसके ही परिवार के बंदरा, सेवका, चंद्रपाल, हेलवइया, मइयादीन को उनके घरों से निकाल कर भगा चुका है और उनके घरों में कब्जा कर लिया है। सवर्णों के बीच सिर्फ उसका ही घर बचा है, जिसे भी पुलिस की मिली भगत से छीनने की कोशिश की जा रही है। उसने कहा कि यदि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और दोषी उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो उसका 24 सदस्यीय परिवार हिंदू धर्म का परित्याग कर अन्य धर्म ग्रहण कर लेगा। हलांकि पूरे कुनबे के साथ पहुंचा यह दलित परिवार प्रदेश के सिंचाई एवं जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह से मिलना चाह रहा था, लेकिन अधिकारियों की फौज ने उसे मंत्री से नहीं मिलने दिया।

इस मामले में अपर जिलाधिकारी गंगाराम गुप्ता और अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने कहा कि धर्म परिवर्तन धमकी और अपराध की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू को सौंपी गई है, किसी भी दशा में दोषी बक्शे नहीं जाएंगे। दोनों अधिकारियों ने कहा कि जांच अंतिम सतह तक की जाएगी, किसी भी दलित का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+