महोबाः BJP विधायक बृजभूषण राजपूत की गाड़ी पर अज्ञात बदमाशों ने किया हमला
महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की चरखारी विधानसभा से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत की कार पर अज्ञात बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया । गाड़ी में ड्राइवर, पीए और एक सुरक्षाकर्मी सवार था। ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुये जैसे ही गाड़ी में लगा हूटर बजाया तो चारों बदमाश बाइक छोड़ अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गए ।

प्रतिनिधि की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है । मामला चरखारी कोतवाली क्षेत्र के करहरा खुर्द गांव का है, जहां विधायक बृजभूषण राजपूत की काले रंग की स्कॉर्पियो एस्कॉर्ट कार उन्हें राठ छोड़ कर वापस चरखारी आ रही थी ।
गाड़ी में ड्राइवर और उनका निजी पीए रोहित सोनकर एवं सुरक्षाकर्मी सवार था । ड्राइवर ने बताया कि जैसे ही गाड़ी करारा गांव के पास पहुंची तो बाइक सवार युवकों ने गाड़ी के कांच में डंडे से हमला कर दिया और एक हवाई फायर कर दिया ।
ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए गाड़ी का हूटर बजाया तो नकाबपोश चारों बदमाश मौके से फरार हो गए हालांकि कार में विधायक सवार नहीं थे । विधायक के पीए रोहित सोनकर ने बताया घटना की सूचना पुलिस को दी है । सूचना पाते ही आसपास के इलाकों में चरखारी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई ।
ड्राइवर दीपक ने बताया कि माननीय विधायक बृजभूषण राजपूत को राठ से उरई के छोड़कर वापस चरखारी आ रहे थे । अचानक चार अज्ञात लोग बाइक सवार लोगो ने गाड़ी को हाथ दिया जैसे ही हमने गाड़ी धीमी की उन्होंने डंडे से हमला कर दिया। डंडा गाड़ी के कांच में लगा जैसे ही गाड़ी का हूटर चालू किया तो हवाई फायर कर गाड़ी छोड़कर भाग गए।












Click it and Unblock the Notifications