यूट्यूब वीडियो देख सीखा एटीएम हैक करना, गैंग ने चुराए लाखों रुपए

एसटीएफ ने मेरठ में एक गैंग का पर्दाफाश किया है जो एटीएम हैक कर पैसे चुराता था। गैंग के बदमाशों ने कहा कि यूट्यूब वीडियो देखकर उन्होंंने यह हुनर सीखा था।

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एसटीएफ ने एटीएम हैक करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। हैक करके एटीएम से लाखों की नकदी उड़ा चुके बदमाशों ने बताया कि यूट्यूब देखकर उन्होंने यह गुर सीखा।

सिपाही के एटीएम कार्ड से हजारों रुपए की चोरी

सिपाही के एटीएम कार्ड से हजारों रुपए की चोरी

एसटीएफ क्षेत्रधिकारी अनित कुमार ने बताया कि बीते दिनों 23 मार्च को 44वीं वाहिनी पीएसी में तैनात सिपाही कृष्णपाल के एटीएम कार्ड को स्वाइप कर 26 हजार रुपये कीमत की दो एलईडी शास्त्रीनगर स्थित दुकान से खरीदी गई थीं। सिपाही की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था।

एटीएम से रकम उड़ाने वाले गैंग की खोज हुई शुरू

एटीएम से रकम उड़ाने वाले गैंग की खोज हुई शुरू

इसी बीच एसटीएफ को इनपुट मिला कि एटीएम से रकम उड़ाने में एनसीआर का कोई शातिर गैंग काम कर रहा है। एटीएम हैक के जरिये होने वाले साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों के चलते शासन ने एसटीएफ टीम को लगा दिया।

यूट्यूब से सीखा था हैक करने का तरीका

यूट्यूब से सीखा था हैक करने का तरीका

उसके बाद एसटीएफ की टीम ने बिजली बंबा बाइपास से एसेंट कार को रोक लिया। कार में गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के कल्लूगढ़ी निवासी नफीस पुत्र रईस, आदिल पुत्र अहसान, बहाबुद्दीन पुत्र नियाज और फरमान खान पुत्र मत्तन खान सवार थे। सभी को एसटीएफ दफ्तर में लाकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि पहले वे ओला, उबैर कंपनी की गाड़ियां चलाते थे। यू-ट्यूब पर एटीएम हैक करने का वीडियो देखा था।

लोगों का एटीएम पिन जानकर करते थे कांड

लोगों का एटीएम पिन जानकर करते थे कांड

बदमााशों ने बताया कि वीडियो देखने के बाद एटीएम के पास खड़े होकर कार्ड धारकों के नंबर पर नजर रखने लगे। कुछ एटीएम का पिन जुटाकर वे लाखों की रकम उड़ा चुके हैं। सीओ एसटीएफ अनित कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एसटीएफ ने नौ एटीएम कार्ड, चार मोबाइल फोन और सिमकार्ड, एक हुंडई एसेंट कार और 4200 रुपये नकदी बरामद हुई है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+