कौन हैं DySP नवेंदु सिंह, जिनकी टीम ने किया अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर
एसटीएफ के डीएसपी नवेंदु सिंह ने दोनों को ढेर किया है। नवेंदु सिंह को रास्ट्रपति से पुरस्कार मिल चुका है। उनकी गिनती यूपी पुलिस के तेज तर्रार ऑफिसर के रूप में होती है।

STF DSP Navendu Singh Encounter Atiq ahmed Son: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने उमेश पाल हत्याकांड में शामिल माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को गुरुवार को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। एसटीएफ के डीएसपी नवेंदु सिंह और विमल ने दोनों को एनकाउंटर में ढेर किया है। एसटीएफ की एक टीम ने उसे झांसी में मार गिराया। पुलिस ने उसके साथ एक शूटर गुलाम को भी ढेर कर दिया।
कई खूंखार बदमाशों को कर चुके हैं एनकाउंटर
एसटीएफ के डीएसपी नवेंदु सिंह और डीएसपी विमल ने इस टीम को लीड कर रहे थे। उनमें से एक डीसीपी नवेंदु सिंह हैं। इनकी गिनती एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में होती है। नवेंदु सिंह को 2018 में एसटीएफ में शामिल किया गया था। मौजूद समय में वे एसटीएफ में डीसीपी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने कई खूंखार बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराए हैं।
राष्ट्रपति कर चुके हैं सम्मानित
Recommended Video

पिछले साल उन्होंने दो इनामी बदमाशों को मार गिराया था। उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उन्हें 2008 में राष्ट्रपति वीरता पदक मिल चुका है। वहीं 2014 में राष्ट्रीय पराक्रम पदक भी मिल चुका है। 2022 में उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर उनके पराक्रम के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया था।
यूपी पुलिस के तेज तर्रार ऑफिसर में गिनती
नवेंदु सिंह की गिनती यूपी पुलिस के तेज तर्रार ऑफिसर में होती है। एक बार उन्हें एनकाउंटर के दौरान गोली भी लग चुकी है। डकैत के साथ एनकाउंटर में उनके हाथ और गर्दन में गोली लगी थी। उनकी लिस्ट में कई खूंखार बदमाशों का एनकाउंटर दर्ज है।
सीएम योगी ने की तारीफ
इस बीच गृह प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुठभेड़ की जानकारी दी। पुलिस की इस कामयाबी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की। सीएम योगी ने यूपी एसटीएफ के साथ-साथ डीजीप, स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर और पूरी टीम की तारीफ की।
जवाबी कार्रवाई में असद अहमद ढेर
यूपी एसटीएम के जवान जब उनके पास पहुंचे, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर एसटीएम ने उनको सरेंडर करने को कहा। पुलिस का आरोप है कि असद अपने साथी के साथ फायरिंग कर रहा था। असद की गोलीबारी पर एसटीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों को ढेर कर दिया।
यह भी पढ़ें- अतीक अहमद के बेटे को ढेर करने पर CM योगी ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर की बैठक, DGP-STF समेत पूरी टीम की तारीफ की












Click it and Unblock the Notifications