अतीक अहमद के बेटे को ढेर करने पर CM योगी ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर की बैठक, DGP-STF समेत पूरी टीम की तारीफ की

एनकाउंटर के बाद सीएम योगी ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बैठक की। यूपी सीएमओ ने कहा कि पूरे मामले की रिपोर्ट सीएम योगी के सामने पेश की गई है।

अतीक अहमद के बेटे को ढेर करने पर CM योगी ने DGP-STF की तारीफ की

Yogi Adityanath on Atiq Ahmed Son Encounter: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने उमेश पाल हत्याकांड में शामिल माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को गुरुवार को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। एसटीएफ की एक टीम ने उसे झांसी में मार गिराया। पुलिस ने उसके साथ एक शूटर गुलाम को भी ढेर कर दिया। यूपी एसटीएम की टीम ने झांसी में असद और गुलाम को ट्रैक कर ढेर कर दिया।

इस बीच गृह प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुठभेड़ की जानकारी दी। पुलिस की इस कामयाबी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की। सीएम योगी ने यूपी एसटीएफ के साथ-साथ डीजीप, स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर और पूरी टीम की तारीफ की। यूपी सीएमओ ने कहा कि इस पूरे मामले पर सीएम के सामने रिपोर्ट रखी गई है।

एसटीएफ के डीएसपी नवेंदु सिंह और डीएसपी विमल ने इस टीम को लीड कर रहे थे। डीसीपी नवेंदु सिंह की गिनती एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में होती है। नवेंदु सिंह को 2018 में एसटीएफ में शामिल किया गया था। मौजूद समय में वे एसटीएफ में डीसीपी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने कई खूंखार बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराए हैं।

Recommended Video

    Shaista Parveen और Guddu Muslim को लेकर Stf का बड़ा खुलासा,जल्द होंगे Arrest | वनइंडिया हिंदी

    जानकारी के मुताबिक, यूपी एसटीएम की एक टीम ने झांसी में असद और गुलाम को ट्रैक किया। जब जवान उनके पास पहुंचे, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर एसटीएम ने उनको सरेंडर करने को कहा। पुलिस का आरोप है कि असद अपने साथी के साथ फायरिंग कर रहा था।

    असद की गोलीबारी पर एसटीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों को ढेर कर दिया। घटनास्थल पर झांसी पुलिस की टीम मौजूद थी। वहां पर तलाशी के दौरान विदेशी हथियार और कुछ अन्य सामान बरामद किए गए हैं। जिनकी जांच की जा रही।

    आरोपों के मुताबिक 24 फरवरी को प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल पर अतीक के गुर्गों ने हमला किया। ये वारदात उनके घर के पास हुई। जिसमें उमेश के साथ दो पुलिसकर्मी भी मारे गए। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि असद ही शूटर्स की टीम को लीड कर रहा था।

    यह भी पढ़ें- असद एनकाउंटर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद बोले- उमेश के हत्यारों का यही हश्र होना था

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+