अतीक अहमद के बेटे अबान के एक्सीडेंट का खौफनाक वीडियो आया सामने! अचानक बेकाबू हुई और डिवाइडर से टकरा गई कार
Atiq Ahmed Son Aban Death Case: यूपी में कुछ दिन पहले हुए सड़क हादसे में अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत हो गई थी। अब माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे मोहम्मद आबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। यह हादसा 6 अगस्त को झांसी में प्रयागराज-झांसी हाईवे पर हुआ था। आबान जिस क्रेटा कार से सफर कर रहा था, उसके पीछे चल रही एक कार के डैशकैम में दुर्घटना का पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया।
वीडियो में नजर आता है कि खाली सड़क पर तेज रफ्तार क्रेटा अचानक अनियंत्रित होती है और बाईं ओर लगे डिवाइडर से जा टकराती है। टक्कर के बाद कार पलट जाती है। हादसे में आबान और उसके दोस्त अहजम की मौत हो गई थी। वहीं मोहम्मद जैद, उमर समेत कुछ अन्य लोग घायल हुए थे और उनका इलाज चल रहा है।

तेज रफ्तार में थी अबान की कार
सामने आए डैशकैम वीडियो में प्रयागराज से झांसी जाने वाला हाईवे लगभग खाली नजर आ रहा है। सड़क पर कुछ ही गाड़ियां दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान आबान की क्रेटा काफी तेज रफ्तार से आगे बढ़ती दिखाई देती है। कुछ ही सेकंड बाद कार काफी तेज रफ्तार में अनियंत्रित होने लगती है। ड्राइवर गाड़ी को संभाल नहीं पाता और क्रेटा बाईं तरफ डिवाइडर से टकरा जाती है। टक्कर इतनी जोरदार होती है कि कार पलट जाती है।
ये भी पढ़ें: बेटे के अंतिम दीदार के लिए आई अतीक की पत्नी शाइस्ता? बुर्कानशीं महिलाओं में शामिल होने पर पुलिस ने क्या कहा?
ये वीडियो PTI द्वारा शेयर की गई है। वीडियो शेयर करते हुए न्यूज एजेंसी ने लिखा है, "कार दुर्घटना के डैश कैम फुटेज, जिसमें मारे गए गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और उनके दोस्त की मौत हो गई थी। वे जिस SUV में यात्रा कर रहे थे, वह पिछले हफ़्ते झांसी जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई थी।"
VIDEO | Jhansi, Uttar Pradesh: Dash cam visuals of the car accident in which Aban Ahmad, the youngest son of slain gangster-turned-politician Atiq Ahmad, and his friend were killed. The SUV, in which they were travelling, crashed into a divider in Jhansi district last week.… pic.twitter.com/uxYMA7D0WZ
— Press Trust of India (@PTI_News) August 12, 2026
हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोग यह वीडियो शेयर कर के कह रहे हैं कि ये पुरानी फुटेज है। उन वीडियो में टाइम 28 जनवरी 2025 का शो हो रहा है। हालांकि PTI वाली वीडियो में टाइम क्लियर्ली विजिबल नहीं है। ऐसे में इस वीडियो की सत्यता को हम प्रमाणित नहीं कर पा रहे हैं।
ये वोडिओ वायरल है
ऐसा बताया जा रहा है ये भीषण एक्सीडेंट का वीडिओ अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद का है ? pic.twitter.com/hdSicBbYXn
— Anand Singh Sonu (@SonuSin75882010) August 12, 2026
भाई अली से मिलने जा रहा था आबान
आबान अपने बड़े भाई अली से मिलने झांसी जा रहा था। अली फिलहाल झांसी जेल में बंद है। इससे पहले उसे नैनी जेल में रखा गया था, लेकिन कुछ महीने पहले उसका झांसी जेल ट्रांसफर किया गया था। आबान की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अली को भी जेल से प्रयागराज लाया गया था। लखनऊ जेल में बंद उमर भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचा था।
अतीक अहमद के कुल पांच बेटे थे। इनमें तीसरे नंबर के बेटे असद अहमद की उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी। अतीक के पहले और दूसरे नंबर के बेटे जेल में हैं। चौथे नंबर का बेटा अजम अहमद प्रयागराज में परिवार के साथ रहता है और पढ़ाई कर रहा है। वहीं पांचवें और सबसे छोटे बेटे आबान की 6 अगस्त को हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे के बाद अतीक के पांच बेटों में अब तीन बेटे ही बचे हैं। हादसे में घायल हुए मोहम्मद जैद, उमर और अन्य लोगों का इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें: एयरबैग खुलने के बाद भी क्यों नहीं बच पाई अबान की जान? हादसे वाली SUV पर थे ओवरस्पीडिंग के कई चालान!


Click it and Unblock the Notifications
