उत्तर प्रदेश में घुसते ही बदले अतीक अहमद के तेवर, कहा- 'डर काहे का...', वायरल हुआ वीडियो

उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अतीक अहमद को मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की एक विशेष अदालत में पेश किया जाना है। इसलिए उन्हें साबरमती जले से प्रयागराज लाया जा रहा है।

Atiq Ahmed

Atiq Ahmed viral video: माफिया से नेता बने अतीक अहमद को उत्तर प्रदेश की पुलिस गुजरात के अहमदाबाद की साबरमती जेल से प्रयागराज ले जा रही है। अतीक अहमद का काफिला फिलहाल सोमवार की सुबह उत्तर प्रदेश में झांसी से दाखिल हुआ है। उत्तर प्रदेश में घुसते ही अतीक अहमद के तेवर बदल गए हैं। गुजरात साबरमती जेल से निकलते वक्त अतीक अहमद ने कहा था कि उन्हें 'हत्या का डर' है। अब यूपी में आते ही अतीक अहमद ने कहा, ''डर काहे का...''। अतीक अहमद का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि अतीक अहमद पुलिस वैन से उतरते हुए दिख रहा है। उसी दौरान कई पत्रकार पूछते हैं , डर लग रहा है क्या? अतीक अहमद ने जवाब देते हुए कहा, ''काहे का, डर काहे का।''

इससे पहले साबरमती जेल से रविवार की शाम साढ़े पांच बजे निकलते वक्त अतीक अहमद को एनकाउंटर का डर सता रहा था। मीडिया को जवाब देते हुए अतीक अहमद ने कहा था, ''मुझे इनका (यूपी पुलिस) प्रोग्राम मालूम है। हत्या करना चाहते हैं। ये लोग विकास दुबे की तरह ही मुझे मारना चाहते हैं।''

अतीक अहमद का काफिल थोड़ी देर के लिए झांसी में रूका था। अतीक अहमद के परिवार को एनकाउंटर का डर सता रहा है। साबरमती जेल से अतीक अहमद के काफिले के पीछे-पीचे उनकी बहन भी आ रही है। उम्मीद है कि शाम तक अतीक अहमद प्रयागराज पहुंचा जाएगा।

अतीक को आज प्रयागराज के नैनी जेल में रखा जाएगा। कल मंगलवार को अतीक अहमद को उमेश पाल हत्याकांड मामले में प्रयागराज की एक अदालत में पेश होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+