सरकारी हुई अतीक अहमद की 50 करोड़ की बेनामी संपत्ति, अपराध की कमाई से खरीदी थी ये प्रॉपर्टी
Atiq Ahmed News: गैंगस्टर से राजनेता बना अतीक अहमद की पिछले साल 15 अप्रैल को हत्या कर दी गई थी। अब उसकी 50 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति प्रदेश की योगी सरकार को हस्तांतरित यानी ट्रांसफर कर दी गई है। यह जमीन अतीक ने अवैध गतिविधियों से मिले पैसे से खरीदी थी।
जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि अतीक अहमद ने अवैध धन से राजमिस्त्री हुब्बलाल के नाम 2.377 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। इस जमीन की सरकारी कीमत लगभग 12.42 करोड़ और बाजार कीमत लगभग 50 करोड़ रुपए है।

खबर के मुताबिक, जमीन हुब्बलाल के नाम दर्ज कराते समय अतिक ने उसे आश्वासन दिया था कि जरूरत पड़ने पर वह जमीन अपने नाम दर्ज करा लेंगे। इस बात का खुलासा हुबलाल ने पुलिस के सामने स्वीकार किया था। साथ ही, उसने यह भी बताया था कि माफिया के खौफ की वजह से वह जमीन खरीदने का विरोध नहीं कर सका था।
खबर के मुताबिक, इस जमीन को पुलिस आयुक्त न्यायालय द्वारा इस संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कुर्क किया गया था। साथ ही, जवाब दाखिल करने के लिए तीन महीने का समय भी दिया गया था, लेकिन कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। मामले की फाइल गैंगस्टर प्रयागराज को सौंप दी गई।
जज विनोद कुमार चौरसिया ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नर की कार्रवाई को उचित और न्यायसंगत माना और अधिग्रहित संपत्ति को सरकार को हस्तांतरित कर दिया। जांच के दौरान पता चला कि अतीक ने 2015 में जमीन अपने नाम पर दर्ज करने के लिए हुबलाल को धमकाया भी था।












Click it and Unblock the Notifications