Atiq Ahmed: अतीक के बेटों की सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर HC आज करेगा सुनवाई

यूपी के प्रयागराज में 15 अप्रैल को मारे गए माफिया अतीक अहमद के बेटों की सुरक्षा संबंधी याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा।

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट बुधवार को गैंग्स्टर व माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद और अली अहमद की सुरक्षा को लेकर दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा।

अतीक के बेटों ने लगाई सुरक्षा की गुहार

दरअसल 15 अप्रैल को प्रयागराज में अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब अतीक के बेटों उमर और अली ने अपनी सुरक्षा के लिए कोर्ट से गुहार लगाई है।

atiq ahmed

कोर्ट ने हलफनामा दाखिल करने को कहा था

इलाहाबाद हाइकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा था जिसके तहत अदालत यह तय करेगी कि वाकई माफिया अतीक के बेटों की सुरक्षा को खतरा है या नहीं और इस संबंध में क्या कदम उठाने की जरूरत है। इस मामले में कहा जा रहा है कि यूपी सरकार की ओर से सरकारी वकील अपना पक्ष रखेंगे।

विश्वसनीय सबूत होने पर ही मिलेगी राहत

इससे पहले हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा था कि पेशी के दौरान सुरक्षा खतरे को लेकर कुछ विश्वसनीय सबूत होने चाहिए ताकि कोर्ट इस पर सरकार को आदेश जारी कर सके।

पेशी के दौरान हमेला का डर

याचिकाकर्ता उमर अहमद और अली अहमद ने कोर्ट से अपील की है कि अदालत में पेशी के दौरान उन पर जानलेवा हमला हो सकता है। इसलिए उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराने या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने का आदेश दिया जाए।

सुरक्षा बढ़ाने की मांग पर सुनवाई

याचिका में जेल से वारंट की तामील के दौरान सुरक्षा की मांग की गई है साथ ही अली की जेल बदलने का भी अनुरोध किया गया है। अतीक का बेटा उमर लखनऊ और अली नैनी सेंट्रल जेल में बंद हैं। पुलिस ने दोनों को उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+