'पत्नी से मांगा मोबाइल-सिम कार्ड...', शाइस्ता ने दी उमेश पाल की अतीक को हर जानकारी, जेल से रची हत्या की साजिश

Atiq Ahmed Shaista Parveen: उमेश पाल की हत्या के मामले में अतीक अहमद का बेटा असद आरोपियों में से एक था। 13 अप्रैल को झांसी में पुलिस मुठभेड़ में असद और उसके सहयोगी गुलाम के साथ मारा गया था।

Atiq Ahmed Shaista Parveen

गैंगस्टर-राजनेता अतीक अहमद की पुलिस रिमांड कॉपी में यूपी पुलिस ने बताया है कि उसने साबरमती जेल के अंदर से उमेश पाल को मारने की साजिश रची थी। अतीक अहमद ने यही भी बताया कि हत्या की प्लानिंग करने में उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) ने उसकी मदद की है। शाइस्ता परवीन से अतीक ने साबरमती जेल के अंदर एक मोबाइल और सिम कार्ड भी मंगवाया था।

अतीक अहमद की पुलिस रिमांड नोट मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के इलाहाबाद अदालत में पेश किया गया है। रिमांड नोट में बताया गया है कि गैंगस्टर अतीक अहमद ने उमेश पाल हत्याकांड में अपनी संलिप्तता कबूल की है और कहा है कि मर्डर की साजिश तब रची गई जब वह साबरमती जेल में था। उमेश पाल 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में मुख्य गवाह था।

अतीक ने पत्नी से मंगवाया था मोबाइल-सिम कार्ड

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रिमांड में बताया गया है कि अतीक ने कहा है कि उसने अपनी पत्नी शाइस्ता परवीन से एक सिम कार्ड और एक मोबाइल फोन की व्यवस्था करने के लिए कहा था। बरेली की जेल बंद अतीक के भाई अशरफ को भी एक मोबाइल हैंडसेट और एक सिम कार्ड दिया गया था।

अतीक को उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन ने उमेश पाल की हर हरकत के बारे में बताया था। शाइस्ता परवीन ने अतीक को बताया था कि उमेश पाल के साथ दो बंदूकधारी लोग हैं।

Atiq Ahmed Shaista Parveen

रिमांड में बताया गया है कि चूंकि वह और उसका भाई अशरफ जेल में था, इसलिए कैश, हथियार और उमेश पाल को मारने के ऑपरेशन में लगे लोगों के बारे में सारी जानकारी शाइस्ता परवीन और असद अहमद को दी गई थी।

अतीक अहमद ने 12 अप्रैल को पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि उसने जेल के अंदर से उमेश पाल की हत्या की साजिश रची थी।

अतीक बोला- हथियारों की कोई कमी नहीं

रिमांड कॉपी के मुताबिक अतीक ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से भी अपने संबंध होने का खुलासा किया है।

रिमांड कॉपी के मुताबिक अतीक ने कहा, 'मेरे पास हथियारों की कोई कमी नहीं है क्योंकि मेरे पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से सीधे संबंध हैं।'

अतीक ने कहा, "पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब सीमा पर हथियार गिराए जाते हैं.. जिन्हें स्थानीय लोग जो मेरे लिए काम करते हैं, लेकर आते हैं। उन्हीं खेपों से जम्मू-कश्मीर के आतंकवादी भी हथियार हासिल करते हैं।"

'दोनों पुलिस वालों को भी मारने की थी प्लानिंग'

अतीक ने कहा कि शाइस्ता ने उन्हें बताया कि उमेश पाल के साथ दो बंदूकधारी थे। रिमांड कॉपी के मुताबिक दोनों पुलिसकर्मियों को भी मारने का आदेश था। यानी उमेश पाल के साथ गए दो पुलिसकर्मियों पर हमला भी पहले से प्लान थी। इस हमले में दो पुलिस वालों की जान गई है।

अतीक अहमद का धारा 161 के तहत बयान दर्ज किया गया था। फिलहाल अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार है और उसे पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+