Atiq Ahmed Case Timeline: उमेश पाल अपहरण केस में कब-कब, क्या-क्या हुआ, जानिए

उमेश पाल अपहरण मामले में 28 मार्च को प्रयागराज की एमपी एमएलए कोर्ट ने अतीक अहमद समेत 3 आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। आईए जानते हैं इस मामले में पूरी Timeline...

Atiq Ahmed Case Timeline

Atiq Ahmed Case Timeline: उमेश पाल अपहरण मामले में मंगलवार (28 मार्च) को प्रयागराज की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट बाहुबली अतीक अहमद समेत 3 आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा का ऐलान कर दिया है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अतीक के साथ-साथ कोर्ट ने दिनेश पासी और खान सौलत हनीफ को दोषी करार दिया। हालांकि, अतीक अहमद के भाई अशरफ सहित अन्य सभी 7 अभियुक्तों को बरी कर दिया गया है। खास बात यह है कि अतीक पर 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, लेकिन पहली बार अतीक को किसी केस में सजा सुनाई गई है।

25 जनवरी 2005 को राजू पाल की हत्या: 25 जनवरी 2005 में बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अतीक, उसका भाई अशरफ समेत 5 आरोपी नामज थे। जबकि, पुलिस ने चार अज्ञात को आरोप बनाया था। राजू पाल मर्डर केस में उमेश पाल मुख्य गवाह था।

28 फरवरी 2006 उमेश पाल का अपहरण: राजू पाल हत्याकांड में उमेश का 28 फरवरी 2006 में अपहरण हुआ था। इसका आरोप भी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ व उसके साथियों पर लगा था।

5 जुलाई 2007 को अतीक और भाई पर दर्ज हुआ केस: उमेश पाल अपहरण मामले में एक साल बाद यानी 05 फरवरी 2007 को पुलिस ने अतीक, उसके भाई अशरफ और चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

24 फरवरी 2023 को उमेश की हत्या: 24 फरवरी 2023 को राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की प्रयागराज में गोलियां से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान उमेश की सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए थे।

18 मार्च 2023 को पूरी हो गई थी सुनवाई: प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उमेश पाल हत्याकांड में 18 मार्च को सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

23 मार्च 2023: प्रयागराज एमपी एमएलए कोर्ट के जज डीसी शुक्ला ने 23 मार्च 2023 को अतीक को पेश करने के लिए आदेश जारी किया था।

26 मार्च 2023: कोर्ट के आदेश के बाद यूपी पुलिस की टीम अतीक अहमद को यूपी लाने के लिए 26 मार्च को साबरमती जेल पहुंची।

27 मार्च 2023: आईपीएस अभिषेक भारती के नेतृत्व में 45 सदस्यीत पुलिस टीम अतीक अहमद को 27 मार्च की शाम 6 बजे प्रयागराज लेकर पहुंची। इस दौरान अतीक को नैनी जेल में रखा गया था।

28 मार्च 2023: उमेश पाल अपहरण केस में आज 28 मार्च 2023 को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट बाहुबली अतीक अहमद समेत 3 आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा का ऐलान कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+