लाइव कैमरे पर अतीक अहमद और उसके भाई को गोलियों से भूना, पढ़िए 10 बड़ी अपडेट
Atiq Ahmed Dead: लाइव कैमरे पर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्या के बाद यूपी पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को सनसनीखेज अंदाज में हत्या कर दी गई है। इस हत्या के बाद बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर कैसे पुलिस के सामने हत्या कर दी गई और पुलिस देखती रह गई।
Recommended Video
अतीक को दूसरी बार गुजरात से यूपी पेशी के लिए लिया गया गया था, खुद अतीक अहमद लगातार यह कह रहा था कि उसकी हत्या की साजिश है, ऐसे में जिस तरह से अतीक की हत्या हुई है उसके बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अतीक अहमद की हत्या पुलिस कस्टडी में हुई है, जिसके बाद यूपी पुलिस भी कटघरे में है
अतीक-अशरफ की हत्या की 10 बड़ी अपडेट
मीडिया से बातचीत के दौरान अतीक-अशरफ की हत्या की गई
अचानक से तीन लोग अतीक-अशरफ पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगते हैं
मौके पर अतीक-अशरफ जमीन पर गिर जाते हैं और उनकी मौत हो जाती है
तीन लोगों ने अतीक-अशरफ पर गोली चलायी
तीनों हत्यारों ने गोली के बाद आत्मसमर्पण कर दिया
इस दौरान एक सिपाही मान सिंह भी घायल हुए हैं
रिपोर्ट के अनुसार गोलीबारी के दौरान 8-10 पुलिसकर्मी थे
तीनों ही हत्यारे कथित रूप से पत्रकार बनकर आए थे
हत्यारों के नाम लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य है












Click it and Unblock the Notifications