Atiq Ahmed News: पुलिस रिमांड में हर सवाल पर एक ही जवाब दे रहा अतीक और उसका भाई अशरफ
पुलिस रिमांड में Atiq ahmed हर सवाल पर यही बोल रहा कि वो जेल में बंद था, उसे कुछ नहीं पता। यही जवाब उसका भाई अशरफ भी दे रहा है।

उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की भूमिका काफी संदिग्ध है। इस केस से जुड़े सवालों के जवाब खोजने के लिए यूपी पुलिस ने उसे रिमांड पर ले रखा, लेकिन दोनों भाई पुलिस को बातों ही बातों में खूब चकमा दे रहे।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच टीम हत्याकांड से जुड़े सवाल अतीक और उसके भाई से कर रही। वो किसी भी सवाल का सीधा जवाब नहीं दे रहे हैं। अतीक हर सवाल पर यही बोल रहा- 'हमको नहीं पता, हम तो जेल में बंद थे'। उसका भाई भी यही जवाब दे रहा।
अतीक ने ये भी कहा कि उसके खिलाफ सारे सबूत झूठे हैं। पुलिस ने उन सारे सबूतों को गढ़ा है। उसी के आधार पर उसको और उसकी फैमिली को फंसाया जा रहा। उसने कहा कि उसके नौकर आदि से जो कबूलनामे की बात आ रही वो फर्जी है। कोर्ट में ही सब सच्चाई बोलते हैं।
चाचा के साथ असद की प्लानिंग?
एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि असद बरेली जेल में बंद अपने चाचा से मिलने गया था। उस दौरान दोनों में दो घंटे तक बातचीत हुई। कहा जा रहा कि इस मुलाकात के दौरान ही असद ने उमेश हत्याकांड की साजिश रची थी। इसको लेकर भी अशरफ से सवाल किए गए।
अशरफ ने पुलिस के सवाल पर कहा कि असद मेरा सगा भतीजा है। वो मेरे जिगर का टुकड़ा था। वो क्या जेल में मुझसे मिलने नहीं आ सकता। इसके अलावा किसी अन्य सवाल का जवाब उसने सही से नहीं दिया।
झांसी में ढेर किया गया असद
आपको बता दें कि उमेश पाल की हत्या के बाद से अतीक अहमद का बेटा असद और उसका गुर्गा गुलाम फरार थे। दो दिन पहले पुलिस ने उनकी लोकेशन झांसी में ट्रैक की। पुलिस के मुताबिक एसटीएफ की टीम उसे पकड़ने वाली थी, लेकिन दोनों ने गोलीबारी शुरू कर दी। ऐसे में जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में असद और उसका गुर्गा गुलाम मारा गया।












Click it and Unblock the Notifications