Atiq Ahmad की मौत के बाद शाइस्ता और जैनब से क्यों मिल रहा था उनका वकील? चल रहा था ये खेल
Atiq Ahmad Case: उमेश पाल हत्याकांड मामला एक बार फिर उस वक्त गरमा गया, जब प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। अब इस मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है।
प्रयागराज के बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड को लेकर हुए खुलासे में पता चला है कि आरोपी विजय मिश्रा गैंगस्टर अतीक अहमद की बेनामी संपत्तियों का सौदा करने में लगा हुआ था।

अतीक और अशरफ की पत्नियों से क्या है कनेक्शन?
जानकारी के मुताबिक, आरोपी वकील उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति का सौदा करने के लिए पिछले दो दिनों से राजधानी लखनऊ में रुका हुआ था। खबर ये भी है कि अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के कहने पर विजय मिश्रा ने कछ बेनामी संपत्ति बेची भी थी और फिर उसके बाद पैसे भी भेजे थे।
बेनामी संपत्ति को लेकर हुआ खुलासा
पूछताछ के दौरान पुलिस को इस बेनामी संपत्ति के मामले में कई अहम सुरागों का भी पता चला है। विजय मिश्रा ने इस दौरान इस बेनामी संपत्ति के सौदे में प्रयागराज के एक सफेदपोश नेता की ओर इशारा भी किया। उसने बताया कि अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद से वकील विजय मिश्रा लगातार अतीक और उसके भाई अशरफ की पत्नियों शाइस्ता और जैनब के लगातार संपर्क में था।
विजय मिश्रा की हुई गिरफ्तारी
बताते चलें कि यूपी एटीएस ने हाल ही में लखनऊ से अतीक के वकील विजय मिश्रा की गिरफ्तारी की है। विजय मिश्रा की गिरफ्तारी उमेश पाल की लोकेशन शूटरों को देने के आरोप के चलते हुई। पुलिस ने ये गिरफ्तारी खान सौलत हनीफ के बयान और मोबाइल डीटेल्स के आधार पर की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय मिश्रा के साथ होटल में एक महिला भी रुकी हुई थी। इस महिला के अतीक अहमद के परिवार से भी जुड़े होने की खबर सामने आ रही है।
रंगदारी मांगने का ऑडियो वायरल
फिलहाल पुलिस महिला को लेकर भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। खबरों की मानें तो वकील विजय मिश्रा पर करीब दो महीने पहले अतीक के नाम पर रंगदारी मांगने का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। इस ऑडियो में विजय मिश्रा प्लाईवुड के एक कारोबारी को अतीक और अशरफ के नाम पर धमकी दे रहा था। इतना ही नहीं ये भी दावा किया जा रहा है कि वकील विजय मिश्रा अतीक और अशरफ को गोली मारने वाली जगह यानी कि कॉल्विन अस्पताल के पास भी मौजूद था।












Click it and Unblock the Notifications