यूपी की हर नदी में इसलिए प्रवाहित की जाएंगी अटल जी की अस्थियां
लखनऊ। अटल जी का रिश्ता यूपी से बेहद खास रहा है। यही वजह है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला लिया है कि अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां यूपी से निकलने वाली सभी प्रमुख नदियों में प्रवाहित की जाएंगी। प्रदेश की योगी सरकार ने यह फैसला पूरे प्रदेश में अटल जी की लोकप्रियता को देखकर लिया है। प्रदेश के कई शहरों के साथ अटल जी के गहरे रिश्ते रहे हैं।

यूपी से अटल जी का गहरा रिश्ता रहा है और इसी राज्य को उनकी कर्मभूमि कहा जाता है। वह लखनऊ से सांसद बनने के बाद ही देश के पीएम बने। जब तक राजनीति में सक्रिय रहे लखनऊ से ही सांसद रहे। यूपी में बीजेपी को सत्ता के शिखर तक पहुंचाने में वाजपेयी जी का अहम योगदान है। यूपी की राजधानी के अलावा कानपुर, बलरामपुर, आगरा और मथुरा से भी उनका रिश्ता रहा है। उन्होंने कानपुर से पढ़ाई की और बाकी जगहों में वह राजनीतिक रुप से सक्रिय रहे।

यूपी के बलरामपुर से भी उनका वास्ता रहा है। यही वजह रही कि उनकी मौत के बाद अटल जी के सम्मान में शुक्रवार को राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेजों को आज बंद रखने का फैसला किया गया है। साथ ही ट्वीट करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि चूंकि पूरे यूपी से अटल जी का गहरा रिश्ता रहा है इसलिए उनकी अस्थियों को यूपी से प्रवाहित होने वाली सभी नदियों में प्रवाहित किया जाएगा।
अटल जी के पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय लाया जा चुका है। अब दोपहर 1 बजे बीजेपी मुख्यालय से स्मृति स्थल तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार राष्ट्रीय स्मारक स्थल पर किया जाएगा। इसके बाद ही अस्थियां प्रवाहित करने का काम शुरू होगा।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications