UP News: पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन का निधन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने व्यक्त की शोक संवेदना
Ashutosh Tandon Death News Uttar Pradesh: पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक आशुतोष टंडन का गुरुवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में रखा था। उनकी मौत से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।

आशुतोष टंडन एक कुशल राजनीतिज्ञ और नेता थे। उनकी मौत से उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है। उन्होंने 63 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनकी मौत पर शोक व्यक्त करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर ट्विट किया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व के विधायक आशुतोष टंडन उर्फ़ 'गोपालजी' के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था।पार्टी को मज़बूती देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
आशुतोष टंडन बिहार व मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे लालजी टंडन के पुत्र थे। पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन को योगी सरकार के पहले कार्यकाल (2017-2022) में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। उनके पास शहरी विकास, रोजगार और गरीबी उन्मूलन जैसे बड़े महत्वपूर्ण मंत्रालय थे। 2022 विधानसभा के चुनाव में वह तीसरी बार विधायक चुन कर आए थे।
इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा। 2013 में, उन्होंने पहली बार लखनऊ शहर के पूर्वी सीट पर आयोजित चुनाव में जीत हासिल की और विधायक बने। इससे पहले, 2012 के विधानसभा चुनाव में वे लखनऊ उत्तर सीट से चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली। टंडन को योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री मंत्री बनाया गया था, और उनके पास शहरी विकास, रोजगार, और गरीबी उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में, उन्होंने तीसरी बार विधायक के रूप में चुनाव जीता।












Click it and Unblock the Notifications