रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष महाराज पर जानलेवा हमला, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगाया साजिश का आरोप
श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के मुख्य वादी आशुतोष ब्रह्मचारी पर चलती ट्रेन में जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि रीवा एक्सप्रेस में उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया और नाक काटने की कोशिश की गई। आशुतोष ब्रह्मचारी का कहना है कि इस हमले के पीछे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके सहयोगियों की साजिश है। मामले को लेकर प्रयागराज के जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दी गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।













Click it and Unblock the Notifications