कौन हैं अशोक सिद्धार्थ? सरकारी नौकरी से BSP के 'पावर सेंटर' और फिर मायावती के विरोधी बनने की दास्तान

Ashok Siddharth: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राजनीति में कभी मायावती के सबसे भरोसेमंद नेताओं में गिने जाने वाले अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। पूर्व राज्यसभा सांसद और BSP के नेशनल कोऑर्डिनेटर रहे अशोक सिद्धार्थ ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। उनका यह फैसला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वे मायावती के भतीजे आकाश आनंद के ससुर हैं।

अशोक सिद्धार्थ ने मायावती के निर्देश के बाद पार्टी छोड़ने के साथ सक्रिय राजनीति से भी दूरी बनाने का फैसला किया है। एक समय सरकारी नौकरी करने वाले अशोक सिद्धार्थ ने बाद में BAMCEF से जुड़कर सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में कदम रखा था। इसके बाद मायावती के करीबी बने और MLC से लेकर राज्यसभा सांसद तक का सफर तय किया।

Ashok Siddharth

कौन हैं अशोक सिद्धार्थ?

अशोक सिद्धार्थ का जन्म 5 जनवरी 1965 को हुआ था। उन्होंने झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जुड़े महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज से पैरामेडिकल ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट का डिप्लोमा किया था। राजनीति में आने से पहले वे उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करते थे। बाद में उनकी पोस्टिंग कन्नौज में हुई। इसी दौरान वे BAMCEF से जुड़े और संगठन में सक्रिय रहने के दौरान उनकी मायावती से नजदीकी बढ़ी।

ये भी पढ़ें: CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को कोर्ट ने दिखाई औकात! गौरव भाटिया को लेकर फैलाए झूठ पर दिया बड़ा फैसला

सरकारी नौकरी छोड़ी, BSP में बढ़ा कद

मायावती के कहने पर अशोक सिद्धार्थ ने सरकारी नौकरी छोड़कर BSP के लिए काम करना शुरू किया। इसके बाद पार्टी में उनकी जिम्मेदारियां और राजनीतिक पहचान तेजी से बढ़ी। साल 2009 में मायावती ने उन्हें उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सदस्य बनाया। वे जनवरी 2009 से जनवरी 2015 तक MLC रहे। इसके बाद जुलाई 2016 में उन्हें राज्यसभा भेजा गया और वे जुलाई 2022 तक सांसद रहे। BSP में उन्होंने अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारियां भी संभालीं और लंबे समय तक पार्टी के प्रभावशाली नेताओं में उनकी गिनती होती रही।

आकाश आनंद के ससुर हैं अशोक सिद्धार्थ

अशोक सिद्धार्थ की पत्नी सुनीता भी BSP सरकार के दौर में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। उनकी बेटी डॉ. प्रज्ञा सिद्धार्थ की शादी मार्च 2023 में मायावती के भतीजे आकाश आनंद से हुई थी। मायावती ने ही आकाश आनंद और प्रज्ञा के रिश्ते को तय कराया था। इस पारिवारिक रिश्ते के बाद पार्टी में अशोक सिद्धार्थ की स्थिति और मजबूत होने की चर्चा भी रही।

दिल्ली चुनाव के दौरान बढ़ी मायावती से दूरी?

बताया जाता है कि अशोक सिद्धार्थ और BSP नेतृत्व के बीच मतभेद पिछले साल दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बढ़े। उस समय वे केरल समेत दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में पार्टी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। आरोप है कि वह मायावती की अनुमति के बिना दिल्ली विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण और दूसरे चुनावी मामलों में सक्रिय हो गए थे। पार्टी के कुछ पदाधिकारियों पर दबाव बनाने और चुनावी फैसलों में दखल को लेकर नेतृत्व नाराज बताया गया।

पहले आकाश आनंद के अधिकार बदले

हाल के दिनों में मायावती ने आकाश आनंद को विधानसभा चुनाव के लिए युवाओं को पार्टी से जोड़ने की अहम जिम्मेदारी दी थी। लेकिन कुछ ही समय बाद उनके अधिकारों में बदलाव कर दिया गया। मायावती ने अशोक सिद्धार्थ से अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को छोड़कर राजनीति से पूरी तरह संन्यास लेने की बात कही थी। इसके बाद ही आकाश आनंद को पार्टी की जिम्मेदारियों पर दोबारा विचार करने की बात सामने आई थी।

अशोक सिद्धार्थ ने इसके बाद राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया। हालांकि, इसके बाद मायावती ने आकाश आनंद को भी पार्टी से बाहर कर दिया।

निजी स्वार्थों को लेकर मायावती ने जताई थी नाराजगी

मायावती ने पहले कहा था कि पार्टी ने अशोक सिद्धार्थ को अपनी गलतियां सुधारने के कई मौके दिए। उन्होंने आरोप लगाया था कि सिद्धार्थ ने बहुजन समाज और पार्टी के मिशन से ऊपर निजी और पारिवारिक हितों को अहमियत दी। अब राजनीति से संन्यास के ऐलान के साथ अशोक सिद्धार्थ का लंबा राजनीतिक सफर एक नए मोड़ पर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें: 'दूसरे की फील्डिंग सेट कर दी', नीशू आजाद-स्वतंत्र भरद्वाज केस में नीतू मैम की एंट्री, किसका किया सपोर्ट?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+