Video: आंखों में रोशनी नहीं फिर भी 20 साल से बुन रहे कुर्सी, जज्बे को लोग करते हैं सलाम
फर्रूखाबाद। कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों- जी हां ये दो लाइन, जन्मांध श्याम सुंदर पर सटीक बैठती हैं। श्याम सुंदर कोई बड़ी हस्ती नहीं है, लेकिन वह ऐसा काम करते हैं जिसे जानकर आपको भी गर्व होगा। सोचिए, मनुष्य की जिंदगी में आखों की रोशनी के बिना अंधेरे में जीवन बिताना कितनी बड़ी चुनौती है। अब हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं जो बिना आंखों के कुर्सी बनाते हैं। दरअसल यूपी के फर्रूखाबाद में श्याम सुंदर बिना आंखों के कुर्सी बनाने की कलाकारी बहुत सालों से कर रहे हैं।

श्याम ने बताया कि एक कुर्सी बनाने में उन्हें कम से कम साढ़े तीन घंटे लग जाते हैं। श्याम सुंदर की शादी 20 साल पहले हो चुकी है और उनकी पत्नी भी उनकी तरह जन्म से ही नहीं देख पाती हैं। श्याम सुंदर के दो बेटी और एक बेटा है। उन्होंने बताया कि कुर्सी बनाने का काम एक कानपुर के एक सेंटर में सीखा है। लेकिन सरकारी फॉर्म भरने के बाद उनका चयन किया गया और फिर फर्रूखाबाद में आकर करीब 20 साल से यहां कुर्सियां बना रहे हैं।

श्याम सुंदर कानपुर में डबल पुलिया के रहने वाले हैं और अब सालों से फर्रूखाबाद के फतेहगड़ में रहते हैं। पैसे भी गिन लेते हैं और खाना खाने के लिए वह रोटी छोड़कर कई चीजें बना लेते हैं, जैसे- सब्जी, दाल, चावल, चाय आदि। जन्मांध होने के बावजूद उनका ये जज्बा लोगों का ध्यान खींच रहा है।
ये भी पढ़ें- VIDEO: ताज से कम नहीं यह मंदिर, 300 मजदूर बना रहे, 120 साल बाद भी अधूरा है काम
-
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार












Click it and Unblock the Notifications