मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी
यूपी की एमपी-एमएल कोर्ट ने मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी के खिलाफ अवैध निर्माण केस में गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।

माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे उमर के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार एमपी-एमएलए कोर्ट ने उमर अंसारी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।
उमर के खिलाफ यह गिरफ्तारी का वारंट अवैध निर्माण के केस में जारी किया गया है। बता दें कि मुख्तार अंसारी यूपी की बांदा जेल में बंद है, उसे भारी पुलिस बल के बीच सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया था। मुख्तार अंसारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस सीबीआई ने दर्ज कराया है। मुख्तार पर शत्रु संपत्ति पर कब्जे का भी केस दर्ज है।
सीबीआई की विशेष कोर्ट ने मुख्तार अंसारी पर आरोप तय करने के लिए 19 अप्रैल की तारीख तय की है। मुख्तार अंसारी पर जियामऊ स्थित शत्रु संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप है। इस मामले में गवाह सुरजन लाल कोर्ट में पेश नहीं जिसके बाद विशेष एसीजेएम अम्बरीश श्रीवास्तव ने उसके खिलाफ वारंट जारी कर दिया है। गवाही के लिए 18 अप्रैल की तारीख तय की गई है।
मुख्तार अंसारी को सोमवार को सबसे पहले सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। यहां सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने उसे जेल भेजने का आदेश दे दिया। इसके बाद मुख्तार अंसारी को एमपीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया, जहां पर उसके खिलाफ गवाही होनी थी, लेकिन गवाह सुरजन लाल के कोर्ट नहीं पहुंचने की वजह से कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया।
बता दें कि लेखपाल सुरजन लाल ने 27 अगस्त 2020 को लखनऊ के हजरतगंज थाना में केस दर्ज कराया था। उसने आरोप लगाया था कि मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास और उमर ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके सरकारी संपत्ति हड़पने की कोशिश की है।












Click it and Unblock the Notifications