VIDEO: मुलायम के सामने कैसे भिड़े अखिलेश और शिवपाल

बात तब बिगड़ी जब अखिलेश यादव ने उस आर्टिकल का जिक्र किया जिसमें मुलायम सिंह यादव को शाहजहां और अखिलेश यादव को औरंगजेब कहा गया था।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अहम बैठक बुलाई। जिसमें शिवपाल यादव और अखिलेश यादव दोनों को ही समझाने की कोशिश की गई। लेकिन सपा सुप्रीमो की मंशा को उस समय जोर का झटका लगा जब दोनों नेता मंच पर ही भिड़ गए।

akhilesh

जब मंच पर ही भिड़ गए शिवपाल और अखिलेश

समाजवादी पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है ये तो सभी जानते हैं। लेकिन क्या हालात इतने बिगड़ गए हैं कि चाचा-भतीजे मंच पर भी भिड़ने से बाज नहीं आ रहा हैं। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की बुलाई बैठक में तो कम से कम यही तस्वीर देखने को मिली।

मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में सुलह के लिए बुलाई गई बैठक में चाचा शिवपाल यादव और भतीजे अखिलेश यादव में जमकर कहा सुनी हो गई। हालात इसकदर खराब हो गए कि हाथापाई की नौबत आ गई।

हुआ यूं कि मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में बुलाई गई बैठक में उन्होंने शिवपाल यादव और अखिलेश यादव को समझाते हुए सुलह कराई। उन्होंने अखिलेश और शिवपाल को गले मिलने के लिए कहा।

मुलायम की कोशिश हुई फेल

इस कदम के पीछे मुलायम सिंह यादव की मंशा उनके बीच की दूरी को कम करने की थी। अखिलेश यादव ने पिता की बात मानते हुए शिवपाल से गले मिले उसके बाद उनका पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।

इसके बाद बात तब बिगड़ी जब अखिलेश यादव ने उस आर्टिकल का जिक्र किया जिसमें मुलायम सिंह यादव को शाहजहां और अखिलेश यादव को औरंगजेब कहा गया था। अभी अखिलेश बोल ही रहे थे कि अचानक शिवपाल सामने आए उन्होंने अखिलेश के हाथ से माइक छीनकर कहा कि आपका मुख्यमंत्री झूठा है।

बस, इसी के बाद दोनों के बीच आपस में जोर-जोर से बहस होने लगी। हंगामा किसकदर बढ़ा आप ये नीचे दिए वीडियो में देख सकते हैं। शिवपाल ने कहा कि अखिलेश क्यों झूठ बोलते हो, तो अखिलेश ने काफी तेज आवाज में कहा कि क्या अमर सिंह ने कुछ नहीं किया है। देखिए पूरा वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+