BJP के रथ पर सवार अपर्णा यादव, जानिए मुलायम परिवार के दिग्गज बहुओं के बारे में
लखनऊ, 20 जनवरी। इस वक्त कड़कड़ाती सर्दी और बर्फीली हवाओं के बीच यूपी का सियासी पारा काफी चढ़ा हुुआ है। बुधवार को ये ताप उस समय और बढ़ गया जब सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की 'छोटी बहू' अपर्णा यादव ने भाजपा ज्वाइन कर ली। अपर्णा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी ज्वाइन करने के बाद अपर्णा ने दिल खोलकर पीएम मोदी और सीएम योगी की नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि बीजेपी अब जो जिम्मेदारी उन्हें देंगी वो उसे बखूबी निभाएंगी।

बीजेपी के रथ पर सवार अपर्णा
हालांकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपर्णा यादव को भाजपा में जाने के लिए बधाई देते हुए कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह) ने उन्हें समझाया था। वैसे इसमें कोई शक नहीं कि राज्य में सत्ता वापसी का ख्वाब देख रही सपा के लिए यह करारा झटका है।
यादव परिवार का आंतरिक कलह सामने आ गया
अब अपर्णा यादव का सपा छोड़कर बीजेपी में जाना उनके लिए फायदेमंद होता है या नहीं ये तो चुनावी नतीजे और आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं अपर्णा यादव के इस कदम से एक बार फिर से यादव परिवार की आंतरिक कलह लोगों के सामने आ गई है।

मुलायम की अपनी दोनों सगी बहुएं ठाकुर हैं
वैसे आपको बता दें कि मुलायम पर हमेशा से जातिवाद का आरोप लगता आया है लेकिन मुलायम की अपनी दोनों सगी बहुएं ठाकुर हैं। यही नहीं मुलायम परिवार में एक बहू डॉक्टर भी है।
आइए विस्तार से आपको बताते हैं मुलायम परिवार की दिग्गज बहुओं के बारे में...

डिंपल यादव
डिंपल यादव, मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की धर्मपत्नी हैं। डिंपल शादी से पहले बिष्ट हुआ करती थीं। वो उत्तराखंड के रिटायर्ड भारतीय सेना कर्नल आर.एस, रावत और चंपा रावत की बेटी हैं। डिंपल को घुड़सवारी का शौक रहा हैं। उनका और अखिलेश का प्रेम विवाह हुआ था। इस शादी से दोनों को तीन बच्चे हैं।

अपर्णा यादव
अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अपर्णा वरिष्ठ पत्रकार व सूचना आयुक्त रहे अरविंद सिंह बिष्ट की पुत्री हैं।मतलब ये कि अपर्णा भी ठाकुर खानदान से हैं। प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना के पुत्र हैं और इसी वजह से कहा जाता है कि प्रतीक और अखिलेश यादव में बनती नहीं है। अपर्णा-प्रतीक को शादी से एक बेटी है।

राजलक्ष्मी यादव
राजलक्ष्मी यादव, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव की पत्नी हैं। राजलक्ष्मी के पिता संजय सिंह भी राजपूत घराने से हैं, राजलक्ष्मी की माता शारदा कुंवर सिंह राजपूताना मैहर स्टेट की राजकुमारी थी तो वहीं राजलक्ष्मी के नाना राजा कुंवर नारायण सिंह जूदेव तीन बार एमएलए रह चुके हैं। राजलक्ष्मी और आदित्य की भी लव मैरिज हुई थी।

राजलक्ष्मी यादव
मुलायम की एक और बहू का नाम राजलक्ष्मी है। हालांकि वो जन्म से ही यादव हैं। दरअसल हम यहां बात कर रहे हैं बिहार के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी की, जिनकी शादी मुलायम के पोते तेज प्रताप से हुई है।

ऋचा यादव
ऋचा यादव मुलायम के चचेरे भाई रामगोपाल यादव के छोटे बेटे अक्षय यादव की पत्नी हैं और पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर हैं। आम तौर पर राजनीति से दूर रहने वाली ऋचा यादव अक्सर पति के साथ पारिवारिक कार्यों में जरूर पति संग दिखाई पड़ती हैं। दोनों को शादी से एक बेटी है।












Click it and Unblock the Notifications