अनुराग ठाकुर का अखिलेश पर निशाना, '10 मार्च को कहेंगे, EVM बेवफा है'

बांदा, 21 फरवरी। उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। बांदा में पार्टी प्रत्याशी के लिए रोड शो करने पहुंचे ठाकुर ने कहा है कि 10 मार्च के बाद अखिलेश यादव कहेंगे कि ईवीएम बेवफा है। केंद्रीय ने कहा कि अखिलेश यादव खुद करहल से चुनाव हार जाएंगे।

Anurag Thakur
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बांदा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रोड करने बांदा पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि "अखिलेश 7 चरणों के बाद 100 का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाएंगे। 10 मार्च को (मतगणना के दिन) वह कहेंगे कि 'ईवीएम बेवफा है'।" अनुराग ठाकुर ने आगे कहा "अखिलेश यादव करहल की सीट से भी चुनाव हार जाएंगे। समाजवादी पार्टी के गुंडा राज, माफिया राज और आतंकियों से रिश्तों को जनता स्वीकार नहीं करेगी।"

रविवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए वोट डाले गए थे। इसी चरण में मैनपुरी की करहल सीट पर भी मतदान हुआ था जहां से सपा मुखिया अखिलेश यादव प्रत्याशी हैं। ये पहला विधानसभा चुनाव है जब अखिलेश यादव खुद भी मैदान में हैं। बीजेपी ने अखिलेश के सामने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा है। बघेल कभी मुलायम सिंह के बेहद करीबी हुआ करते थे। बघेल का दावा कर रहे हैं कि इस बार वह सपा के गढ़ में अखिलेश यादव को हराने जा रहे हैं। राज्य में चौथे चरण के लिए 23 फरवरी को मतदान होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+