'प्रतिष्ठा पर आंच आएगी तो..', पति आशीष के बाद अब Anupriya Patel ने किया बड़ा पलटवार
Anupriya Patel: योगी सरकार में मंत्री आशीष पटेल (Ashish Patel) इन दिनों सुर्खियों में बन हुए है। उन्होंने हाल ही में यूपी एसटीएफ से अपनी जान का खतरा जताया था। वहीं, अब एक बार उन्होंने (Ashish Patel) अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर हमला बोला है। इतना ही नहीं, उनकी पत्नी और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) ने भी बिना नाम लिए अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल पर निशाना साधा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विवाद तब शुरू हुआ जब सपा की सिराथू से विधायक और अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) ने मंत्री आशीष पटेल के तकनीकी शिक्षा विभाग में विभागाध्यक्षों की नियुक्तियों में अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने अधिकारियों पर नियुक्तियों मौजूदा सेवा नियमों को दरकिनार करने का आरोप लगाया।

इतना ही नहीं, पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) ने इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया था और अपना विरोध भी जताया था। हालांकि, पल्लवी पटेल के आरोपों को मंत्री आशीष पटेल ने खारिज कर दिया था। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए आशीष पटेल ने कहा कि अगर राज्य का कोई कैबिनेट मंत्री इस तरह के दावे कर रहा है, तो इसका कोई आधार होगा।
अनुप्रिया पटेल का अब आया बयान
वहीं, अब इस मुद्दे पर बिना पल्लवी पटेल का नाम लिए संगठन की बैठक में अनुप्रिया ने कहा कि आपके नेता (आशीष पटेल) ने आपसे बात की। उनके मन में पीड़ा थी इसलिए उन्होंने आपसे कुछ बातें साझा भी की। कहा कि किसी भी कार्यकर्ता या नेता की प्रतिष्ठा पर आंच आएगी तो हम कतई समझौता नहीं करने वाले, हमें जवाब देना आता है।
अनुप्रिया ने कहा अपना दल के खिलाफ जो भी षड्यंत्र चल रहा है वह किसके इशारे, कहां से चल रहा है कैसे चल रहा है शुभचिंतक और समर्थक भली भांति जानता है। जो भी षड्यंत्र करने वाली ताकत है वह कान खोल कर सुन ले कि अगर उन्हें गलतफहमी है कि इन षडयंत्रों से डर कर अपना डालना सामाजिक न्याय के विषय को उठाना छोड़ देगा तो ऐसा होने वाला नहीं है।
इतना ही नहीं, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब हम पिछड़ों के हक मारने पर सवाल करते हैं तो किसी ना किसी के पेट में दर्द जरूर होता है। लेकिन, हम ना किसी से डरेंगे, ना झुकेंगे, ना पीछे हटेंगे। कोई कितना भी क्यों ना डराए, संगठन की ताकत से उन्हें जवाब दें। ये सारे षड्यंत्रकारी एक कोने में हो जाएंगे। वहीं, सामाजिक न्याय की लड़ाई को पूरी ताकत से लड़ेंगे।
आशीष पटेल ने क्या कहा
तकनीकी शिक्षा विभाग में लेक्चरर्स की पदोन्नति में अनियमितताओं के आरोपों का सामना कर रहे मंत्री आशीष पटेल ने आज लखनऊ में कहा कि मैं 29 नवंबर को अस्पताल में भर्ती हुआ था और मेरी चार सर्जरी हुई। पिछले कुछ दिनों से मैं ज्यादा खबरों में हूं, पूरी ताकत लगाकर मेरा सकारात्मक हिस्सा छुपाया जाता है, नकारात्मक दिखाया जाता है। अब लड़ना है या डरना है, मैं सरदार पटेल का बेटा हूं, लडूंगा...अब डरूंगा नहीं।
ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति मंत्री आशीष पटेल ने क्यों दी इस्तीफा की धमकी? जाने पूरा मामला












Click it and Unblock the Notifications