सपा को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश महिला अध्यक्ष जाएंगी भाजपा में

समाजवादी पार्टी को लगा एक और बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश महिला अध्यक्ष श्वेता सिंह सपा छोड़ भाजपा में जाने का लिया फैसला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जिस तरह से समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है, उसके बाद पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिल जारी है। इस बार पार्टी से एक और बड़े चेहरे ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की करीबी मानी जाने वाली श्वेता सिंह ने सपा का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थामने का फैसला लिया है।

shweta singh

श्वेता सिंह महिला सभा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं। जानकारी के अनुसार श्वेता सिंह 19 अगस्त को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो सकती है। श्वेता सिंह सपा में महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें- भाजपा से हाथ मिलाने के बाद नीतीश को सताने लगा यह डर

दरअसल जिस वक्त सपा के भीतर विवाद खड़ा हुआ था, उस वक्त श्वेता सिंह ने मुलायम सिंह यादव का पक्ष लिया था, इसके बाद जब अखिलेश यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था तो उन्होंने श्वेता सिंह को सपा की प्रदेश महिला अध्यक्ष के पद से हटा दिया था। यही नहीं लखनऊ पूर्व से सपा का टिकट भी अखिलेश यादव ने उनका काट दिया था, उनकी जगह पर अखिलेश यादव के करीबी अनुराग भदौरिया को टिकट दिया गया था, जिन्हें यहां हार का सामना करना पड़ा था। हाल के समय पपर नजर डालें तो इससे पहले सपा के एमएलसी अशोक बाजपेई ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया था। इसके साथ ही अंबिक चौधरी, बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+