योगी सरकार ने अयोध्या और मथुरा को दिया खास तोहफा

योगी सरकार ने सरकार बनने के 2 माह के भीतर फैजाबाद और मथुरा को तोहफा दिया है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने फैसला किया है कि अयोध्या - फैजाबाद को मिलाकर एक नगर निगम और मथुरा-वृंदावन को मिलाकर एक नगर निगम बनाया जाएगा। मंगलवार को इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने दी।

Announcements for ayodhya faizabad and mathura vrindavan by up cabinet

श्रीकांत ने कहा कि 'भगवान राम की नगरी अयोध्या और कृष्ण की नगरी मथुरा में श्रद्धालुओं को सुविधाएं,रेल,रोड और हवाई यात्रा की बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर होगा।'

उन्होंने कहा कि कैबिनेट के फैसले के अनुसार फैजाबाद और अयोध्या को मिलाकर नगर निगम का गठन होगा। मथुरा-वृन्दावन को मिलाकर नगर निगम बनेगा।

Announcements for ayodhya faizabad and mathura vrindavan by up cabinet

श्रीकांत ने कहा कि नगर निगम बनने से सुविधाएं बढ़ाने की राह आसान होगी। दुनियाभर से आनेवाले श्रद्धालुओं को बेहतर माहौल देकर पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा।

श्रीकांत के अनुसार ब्रज के धरोहरों के संरक्षण और मथुरा-वृन्दावन की सांस्कृतिक विरासत को संजोने के लिए निगम के जरिए विशेष प्रयास होंगे।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+