पिता के खाने की थाली में बेटे ने रखा पैर, मना किया तो कर दिया कत्ल
बेटे का पैर पिता के खाने की थाली में पड़ गया। इस पर पिता ने उसे फटकार लगाई तो वो आवेश में आ गया और घर में रखी कैंची उठाकर लाया और पिता पर प्रहार कर दिया।
सुल्तानपुर। जिस पिता ने उसे जिंदगी दी थी उसी पिता को बेटे ने मामूली सी बात पर नाराज होकर मौत की नींद सुला दिया। मामला कूरेभार थाना क्षेत्र के जुड़ापट्टी गांव का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजआरोपी बेटे की तलाश शुरु कर दिया है।

खाने की थाली में पैर जानें से हुआ बवाल
जानकारी के अनुसार कूरेभार थाना अन्तर्गत जुड़ापट्टी गांव निवासी रामजीत शर्मा खाना खा रहा था। उसी समय उसके तीसरे नम्बर का पुत्र रामजनम वहां पहुंचा, उसका पैर पिता के खाने की थाली में पड़ गया। इस पर पिता ने उसे फटकार लगाई तो वो आवेश में आ गया। बेटा राजनम घर में रखी कैंची उठाकर लाया और उसने उससे पिता पर प्रहार कर दिया।

डिस्ट्रिक्ट हास्पिटल में इलाज के दौरान मौत
बेटे द्वारा किए गए हमले में घायल रामजीत शर्मा को परिजन कूरेभार स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए। जहां डाक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे जिला हास्पिटल रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर बेटा रामजनम पिता की मौत की खहर सुनकर मौके से फरार हो गया।

परिजनों का रो-रो कर है बुरा हाल
वहीं घटना के बाद से ग्रामीणों की भीड़ घर पर जुटी है। जबकि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर सीओ बल्दीराय तौकीर अहमद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस ने स्थलीय निरीक्षण किया। बल्दीराय सीओ तौकिर अहमद ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी बेटे की तलाश शुरु कर दिया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications