बुढ़ापे में पिता ने की दूसरी शादी, बेटे ने गला रेत मार डाला

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में बाप की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने साथियों के साथ मिलकर बाप की गला रेत कर हत्या कर दी।

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में बाप की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने साथियों के साथ मिलकर बाप की गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या कर बेटा मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई ने हत्यारे बेटे और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

moradabad,uttar pradesh,father,son,murder,मुरादाबाद,उत्तर प्रदेश,पिता,बेटा,हत्या

घटना मुरादाबाद के अजमद नगर की है। गांव में कल्लू अपनी पत्नी जमीला के साथ रहता था। जमीला से कल्लू को छह बेटे हैं। मृतक कल्लू दूध का काम करता था गांव से दूध इकट्ठा कर शहर में बेचता था। 11 महीने कल्लू ने मुरादाबाद के जयंतीपुर निवासी फेमिदा से दूसरी शादी कर ली और जयंतीपुर में ही रहने लगा। कल्लू का बेटा अतीक अपने पिता की दूसरी शादी से बेहद नाराज था।

कल्लू के भाई ने बताया कि ल्लू आज गांव में दूध इकट्ठा करने के लिए पास के गांव गोविंदपुर गया था। वही रास्ते में कल्लू के बेटा अतीक अपने दोस्त सलमान के साथ घात लगाये हुए बैठा था। जैसे ही कल्लू वहां से गुजरा उसके बेटे ने चाकू से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। कल्लू के भाई भूरा ने बताया कि कल्लू ने दूसरी शादी कर ली थी जिससे अतीक नाराज था।

अतीक और कल्लू में इस वजह से आए दिन झगड़े होते रहते थे। एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि बाप की दूसरी शादी से अतीक नाराज था इसी को लेकर बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बाप की गला रेत कर हत्या कर दी। बाकी तथ्यों की जानकारी कर जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+