प्रेम विवाह से नाराज भाइयों ने कर दी बहन के प्रेमी की हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
मेरठ, 18 अप्रैल: उत्तर प्रदेश में मेरठ के सरधना में सोमवार को एक ऑनर किलिंग का मामला सामने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारों ने युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से भी हमला किया। युवक की हत्या की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर सरधना पुलिस और एसपी देहात केशव कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Recommended Video

आठ दिन पहले आंचल को ले गया था जैकी
मेरठ के सरधना कस्बे में गढ़ी खटीकान मोहल्ला निवासी जैकी उर्फ पटवारी (25 साल) पुत्र हुकम सिंह अपने परिवार के साथ रहता था। जैकी आठ दिन पहले पड़ोस की रहने वाली युवती आंचल को ले गया था। युवती के परिजनों को पता चला की दोनों ने लव मैरिज की कर ली। जिसके बाद से लड़की पक्ष के लोग धमकी देते थे। सोमवार सुबह लड़की के परिजनों ने जैकी को पहले उसके घर में घुसकर पीटा, उसके बाद सीने से सटाकर गोली मारी। खून से लथपथ जैकी जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाद कातिलों ने चाकू से गर्दन काट दी। आंचल पर भी चाकू मारे हैं जो अस्पताल में भर्ती।
हमले में जैकी की बहन भी घायल
युवक की हत्या की सूचना पर मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। घटना के बाद हत्या करने वाले फरार हो गए। हमलावर भी पड़ोस के ही रहने वाले हैं। पूरे मामले में सरधना क्षेत्र सबसे संवेदनशील है। वहीं बचाव करने में जैकी की बहन भी घायल हो गई है। पूरे मामले में युवक की मौत हो चुकी है। युवक की प्रेमिका गंभीर है।

दो माह पहले आंचल ने कर लिया था प्रेम विवाह
SP देहात केशव कुमार ने बताया कि सरधना में दो सगे भाइयों ने आज अपनी बहन के प्रेमी जैकी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी भाइयों ने युवक पर चाकू से भी हमला किया। जहां अस्पताल में ले जाते समय युवक की मौत हो गई। पुलिस की जांच में आया है कि दोनों पक्ष एक ही बिरादरी के हैं। 2 माह पहले आंचल ने अपने पड़ोस में रहने वाले जैकी से प्रेम विवाह किया था।
एसपी के मुताबिक, इसी बात से नाराज होकर आज दोनों भाई अंशु पुत्र राजपाल व सागर पुत्र राजपाल निवासी गढी खटीककान मोहल्ला सरधना ने अपनी बहन पर भी चाकू से हमला किया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बहन के प्रेमी की हत्या कर दी। गोली मारने वाले आरोपी अंशु पुत्र राजपाल को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications