बेटों की मौत से आहत बुजुर्ग दंपत्ति ने जहर खाकर दी जान

शाहजहांपुर। कभी साथ-साथ जीने मारने की कसमें खाने वाले पति-पत्नी ने 7 फेरों की कसमों को पूरा तो किया, लेकिन आत्महत्या करके। दोनों ने वादा पूरा करने के लिए शादी के 50 साल बाद दिवाली पर जहर खा लिया। उसके बाद हमेशा के लिए सो गए।

बुजुर्ग दंपत्ति, crime, uttar pradesh, shahjahanpur, uttar pradesh police, diwali

यह मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश में खुटार के औरंगाबाद गांव से। यहां यह दंपति अपने बेटों की मौत से काफी समय से आहत था। दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे को बेटे की याद में तड़पता हुआ देखते थे। फिर उन दोनों ने साथ में मरने का वादा किया। मृतकों की पहचान जागीर सिंह और उनकी पत्नी सुरेंद्र कौर के रूप में हुई है। वे दोनों अपने बेटों की मौत से काफी परेशान रहते थे। दोनों बुढ़ापे के दौर से गुजर रहे थे और उनसे अपने बेटों की मौत का सदमा भी बर्दाश्त नहीं हो रहा था। जिसके चलते वह अक्सर दुनिया को अलविदा कहने की बात कहा करते थे। तब एक बात उनके मन को अक्सर छू जाती थी कि अगर दोनों में से किसी एक की मौत हो गई तो दूसरा अपना जीवन कैसे व्यतीत करेगा। दोनों ने एक दिन यह तय किया कि हम दोनों एक साथ ही अपनी जीवन लीला को समाप्त करेंगे। एसओ ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+